Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक गरिमामयी श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जोगी परिवार के शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समर्थकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंच सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभा में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय जोगी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सक्ती जिले के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अजीत जोगी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि जोगी जी का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रहे, साथ ही एक मेधावी इंजीनियर, प्राध्यापक, अधिवक्ता, प्रखर वक्ता तथा राज्यसभा सांसद के रूप में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।

अर्जुन राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में जोगी जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने उन्हें प्रदेश के लिए “दूसरे बाबा साहब” की संज्ञा देते हुए कहा कि जोगी जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से राज्य की प्रशासनिक नींव को सुदृढ़ किया। सक्ती क्षेत्र के संदर्भ में उन्होंने उल्लेख किया कि जोगी जी ने यहां सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर किसानों को नई दिशा प्रदान की, जिससे कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति संभव हो सकी।

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय अनेक प्रशासनिक एवं संरचनात्मक चुनौतियां थीं। ऐसे समय में प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में जोगी जी ने प्रदेश के विकास का व्यापक खाका तैयार किया। सिंचाई योजनाओं का विस्तार, सड़कों का निर्माण तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार जैसे अनेक कार्य उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुए, जिनका सकारात्मक प्रभाव आज भी प्रदेश में देखा जा सकता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 2004 में हुए उस भीषण दुर्घटना का भी स्मरण किया, जिसमें जोगी जी शारीरिक रूप से व्हीलचेयर तक सीमित हो गए थे। किंतु इस परिस्थिति ने उनके आत्मबल और जनसेवा के संकल्प को कमजोर नहीं किया। उन्होंने व्हीलचेयर पर रहते हुए भी पूरे प्रदेश का भ्रमण किया, जनसभाएं कीं और आमजन के अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहे। उनका प्रसिद्ध संदेश—“सपना छोटा नहीं होना चाहिए”—आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि जोगी जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रखर लेखक और ओजस्वी वक्ता भी थे। उनकी दूरदर्शिता, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें एक जननायक के रूप में स्थापित किया। आज भले ही वे हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनकी विचारधारा, कार्यशैली और योगदान सदैव समाज को मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में समसुल आलम, नवीन अग्रवाल, निलेश चौहान, प्रशांत त्रिपाठी, सौरभ झा, गौरव सिंह, सुशील निर्मलकर, शत्रुघ्न दास, रमेश कर्ष, सूरज खूंटे, अंकित मिश्रा, समीर, राज बहादुर सहित हजारों की संख्या में समर्थक एवं जोगी परिवार के शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending