Connect with us

खबर सक्ती ...

खैरा-रानीगांव में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का छापा: 14.85 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा: दो जगह कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम खैरा और रानीगांव में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 9.45 लीटर महुआ शराब और 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरा थाना नगरदा क्षेत्र में छद्म क्रेता के माध्यम से महुआ शराब की अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम ने मोहन राम कलार (45 वर्ष), निवासी खैरा के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके मकान से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 63 नग प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक में 150 मिलीलीटर महुआ शराब भरी हुई थी। कुल मिलाकर 9.45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ मौके पर ही प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी तरह ग्राम रानीगांव थाना बाराद्वार क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए फिरतीन बाई (57 वर्ष), पति नेकीराम, के घर से 29 नग गोवा स्पेशल मदिरा पाव और 1 नग यूनिक प्लेन शराब पाव बरामद किया गया। कुल 5.4 लीटर देशी शराब की बरामदगी के बाद आरोपी महिला के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending