Connect with us

खबर सक्ती ...

जन शिकायत पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश ..

Published

on

बांधा तालाब किनारे चल रही 9 भट्ठियां ध्वस्त, 110 लीटर महुआ शराब व 1600 किलो लाहन जब्त ,

आशीष उप्पल के नेतृत्व में तड़के दबिश, लाखों के अवैध शराब कारोबार पर चला प्रशासन का बुलडोजर ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम रायपुरा तांदुलडीह के भाटापारा क्षेत्र स्थित बांधा तालाब किनारे संचालित अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पर आज 13 मई 2026 को तड़के छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में महुआ शराब, महुआ लाहन तथा शराब निर्माण में उपयोग की जा रही नौ भट्ठियां बरामद की गईं।

जानकारी के अनुसार जन समस्या निवारण शिविर रायपुरा में ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम रायपुरा तांदुलडीह में कुछ लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब फैक्ट्री संचालित कर शराब निर्माण और विक्रय किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सक्ती तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के रायपुरा भाटापारा तांदुलडीह स्थित बांधा तालाब के किनारे दबिश दी।

आबकारी टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध शराब निर्माण में लगे लोग एवं उनके कर्मचारी मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान तालाब किनारे नौ भट्ठियां संचालित अवस्था में मिलीं, जिनमें बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही थी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की उपस्थिति में मौके पर ही सभी अवैध भट्ठियों को नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने आसपास छिपाकर रखी गई लगभग 110 लीटर महुआ शराब भी बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा बांधा तालाब में प्लास्टिक की 80 बोरियों में छिपाकर रखा गया लगभग 1600 किलो महुआ लाहन भी बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार जब्त लाहन की कीमत लगभग 80 हजार रुपये है और इससे सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब बनाई जानी थी। आबकारी विभाग ने नियमानुसार सैंपल लेने के बाद मौके पर ही पूरे लाहन का विधिवत नष्टीकरण किया।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जन समस्या निवारण शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन और आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल तथा आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में रघुनाथ पैंकरा, परसराम कहरा, बसंती चौधरी, वीरेंद्र यादव और भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending