Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

Published

on

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग ..

जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती स्थित हटवारा चौक के पास शंभु दुकान के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज चिंगारियां और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

घटना के बाद एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई, जिससे आसपास का इलाका अंधेरे में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ देर तक लोग घटनास्थल के पास जाने से भी डरते रहे।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए।

बिजली विभाग की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन की जांच कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को ट्रांसफार्मर के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending