Connect with us

खबर सक्ती ...

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

Published

on

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 15 मई 2026 शुक्रवार को जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम रगजा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 538 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया।

शिविर में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए बिजली एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के तत्काल निराकरण पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं को नजदीक से सुनकर उनका समाधान कर रहा है। वहीं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

शिविर में सांसद, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सांसद श्रीमती जांगड़े ने अपना ब्लड प्रेशर भी जांच कराया। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, गणवेश एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। बिहान समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन के लिए डेमो चेक भी प्रदान किए गए।

शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, खाद्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, बिजली, श्रम, राजस्व सहित विभिन्न विभागों ने योजनाओं संबंधी स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, आयुष शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, जनपद सदस्य बंशीधर खांडे, एसडीएम कावेरी मरकाम, तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending