Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार शिविरों में अफसरों की अनिवार्य मौजूदगी के निर्देश, कलेक्टर ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर ..

Published

on

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा ,

गर्मी में स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर की समीक्षा ..

               
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज 19 मई 2026 कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि शासन के मंशानुसार सुशासन तिहार के तहत जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंड के चिन्हांकित स्थलों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। ताकि शिविर में आने वाले आमजन को स्वास्थ्य सम्बन्धी समुचित इलाज किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। 
        

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह अथवा भ्रम पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने अनावश्यक खरीदी एवं भंडारण से बचने की भी अपील की है। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुवे स्वास्थ्य विभाग को सभी एम्बुलेंस वाहनों को दुरुस्त रखने कहा, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने बिजली विभाग को भी विद्युत व्यवस्था का सुचारु एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ तेजी से दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, वनमण्डलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending