Connect with us

खबर सक्ती ...

ईंधन आपूर्ति, जनसुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सख्त, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश ..

Published

on

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, कालाबाजारी रोकने और सुचारु ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क ..

सक्ती, जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता, जनसुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा बेहतर समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ईंधन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं नियंत्रित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

कलेक्टर ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल अथवा डीजल जर्किन, डिब्बे या अन्य किसी कंटेनर में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ईंधन की उपलब्धता सामान्य बनी रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है।

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, जिला खाद्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व जिले के पेट्रोल डीजल पम्प संचालक आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending