Connect with us

खबर सक्ती ...

“हरि के भजन बिन अकेला रहेगा” : सांसद ज्योत्सना महंत ने नवधा रामायण में दिया मर्यादा का संदेश

Published

on

ग्राम मसनियाकला के नवधा रामायण आयोजन में शामिल हुए अमीर अग्रवाल (भुरु), धार्मिक माहौल में दिया सामाजिक एकता का संदेश ..

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती अंतर्गत ग्राम मसनियाकला में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा पर आधारित जीवन जीने का संदेश देते हुए कहा कि “हरि के भजन बिन मनुष्य अंततः अकेला ही रह जाता है।”

सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र मानव जीवन को मर्यादा, संयम और सद्कर्म की सीख देता है। उन्होंने कहा कि जिसने भी जीवन में मर्यादा का उल्लंघन किया, उसका जीवन कष्टमय बना। भगवान राम स्वयं अखिल चराचर जगत के स्वामी होते हुए भी मर्यादित रहे, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि जीवन में सुख-दुख और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मनुष्य को सदैव मर्यादित रहकर पुण्य और सत्कर्म अर्जित करना चाहिए, क्योंकि अंत समय में केवल अच्छे कर्म ही साथ जाते हैं। सांसद महंत ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने डॉ. चरणदास महंत को आशीर्वाद और समर्थन दिया है, इसलिए परिवार की जिम्मेदारी है कि वह हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत ने जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े के निवास पहुंचकर उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं भी दीं। बताया गया कि रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने उन्हें अपने निवास आने का आग्रह किया था।

वहीं, सूरज चरणदास महंत ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांवों में आध्यात्मिक वातावरण बनता है तथा सामाजिक शांति और सौहार्द को मजबूती मिलती है।

सांसद ज्योत्सना महंत ने ग्राम बोरदा पहुंचकर मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टर अशोक सिदार के भाई किशोर सिदार के विवाह उपरांत नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद भी प्रदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री गायत्री सिदार एवं परिवारजनों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार सांसद का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमीर अग्रवाल (भुरु) की सक्रिय उपस्थिति रही। उन्होंने आयोजन व्यवस्था में सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सामाजिक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गवेल, साधेश्वर गवेल, मेनिका जायसवाल, महबूब खान, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, संतोष लाला सोनी, पवन साहू, विशाल जांगड़े, सुनील शुक्ला, गोलू अग्रवाल, राजेंद्र साहू, प्रसिद्ध भजन गायक थिरमन दास महंत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, आयोजन समिति के सदस्य एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending