खबर सक्ती ...
ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) के मेधावी छात्र यशवंत प्रकाश ने किया रायपुर एयरपोर्ट भ्रमण ..

एयरक्राफ्ट की तकनीक, कॉकपिट संचालन और सुरक्षित उड़ान के नियमों की मिली जानकारी ..
सक्ती, जिला प्रशासन सक्ती द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित रायपुर एयरपोर्ट भ्रमण कार्यक्रम में ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली-बाराद्वार के छात्र यशवंत प्रकाश श्रीवास ने सहभागिता कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देशन में 16 मई को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से जिले के 24 मेधावी विद्यार्थियों का चयन एयरपोर्ट भ्रमण के लिए किया गया था, जिसमें यशवंत प्रकाश श्रीवास का भी चयन हुआ। छात्र के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य दुलीचंद साहू ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिला प्रशासन की ओर से चयनित विद्यार्थियों को रविवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां उन्हें एयरक्राफ्ट को नजदीक से देखने और उसकी कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों को एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में बैठाकर विमान संचालन, उड़ान की तकनीक तथा सुरक्षित उड़ान में भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विंग कमांडर विवेक कुमार साहू, टेक्निशियन श्री नेगी एवं अर्जुन द्वारा विद्यार्थियों को विमान की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम से उत्साहित विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक अनुभव बताया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login