Connect with us

खबर सक्ती ...

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

Published

on

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण ..

सक्ती, नगर के नवधा चौक में महावीर कीर्तन मंडली द्वारा भव्य रामकथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित होकर रामकथा का रसपान किया।

रामकथा का वाचन पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से किया गया। कथा के दौरान पंडित कृष्णा महाराज जी ने भगवान श्रीराम एवं निषाद राज की मित्रता और भक्ति प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं सुंदर वर्णन किया। उनके ओजस्वी वचनों और मधुर शैली ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, सेवा, त्याग और मानवता के संदेश को विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान महावीर कीर्तन मंडली द्वारा भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भजनों की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु देर रात तक भजन एवं रामकथा का आनंद लेते रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा श्रवण किया।

महावीर कीर्तन मंडली के अध्यक्ष रामप्रसाद देवांगन ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमंत देवांगन, पैकरा गुरुजी, कृष्ण देवांगन, परस यादव सहित मंडली के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था का माहौल देखने को मिला।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा7 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending