खबर सक्ती ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान ,
हितग्राहियों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित ..
सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज सक्ती विकासखंड की ग्राम पंचायत लिमतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
क्लस्टर लिमतरा शिविर में 15 ग्राम पंचायत लिमतरा, जेठा, भद्रीपाली, नवापाराकलॉ, सपनाईपाली, अर्जुनी, केरीबंधा, पोरथा, हरेठी, सिघनसरा, परसदाकला, बोईरडीह, सोंठी, टेमर एवं परसदाखुर्द से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 284 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 135 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 149 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के जरिए शासन की योजनाओं को हर गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का बेहतर मंच बन रहा है, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को शिविर में खुलकर रखें। श्रीमती सिदार ने कहा कि शासन आम नागरिकों के विकास और सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील भी की।

शिविर में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में जिले के विभिन्न विभाग ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए भी पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। शिविर में पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने ऑनलाइन स्कैम, साइबर ठगी और अफवाहों से सतर्क रहने की भी सलाह दी।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनें तथा उनका प्रभावी समाधान करें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाए।

शिविर में खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, कृषि विभाग द्वारा नील हरित काई वितरण, स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज की राशि प्रदान की गई। शिक्षा विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया।

इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
इस शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती नीतू राय, जनपद पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत सदस्य बंशीधर खांडे, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, जिला पंचायत सक्ती सीईओ निखिल कश्यप सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login