Connect with us

खबर सक्ती ...

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

Published

on

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” ..

सक्ती, जिले में फल दुकानों में बिक रहे खराब एवं सड़े-गले फलों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती के निर्देश पर 27 मई से 29 मई 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर की फल दुकानों एवं ठेलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान टेमर रोड स्थित मधु फल दुकान से तरबूज का नमूना जांच के लिए रायपुर प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं बाबी फल भंडार से लगभग 9 किलोग्राम खराब आम तथा कचहरी चौक स्थित शगुन फल भंडार से 3 किलोग्राम खराब अंगूर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, ताजे फल बेचने तथा सड़े-गले फलों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी। विभागीय टीम ने चेतावनी दी कि भविष्य में खराब फल बेचते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि कार्रवाई के बीच आम लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में कई दुकानों में लंबे समय से पुराने और खराब फल खुलेआम बेचे जा रहे हैं, लेकिन विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रहा है। लोगों का आरोप है कि यदि नियमित और सख्त निरीक्षण हो तो उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कई दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

लोगों ने मांग की है कि तीन दिन के विशेष अभियान तक सीमित रहने के बजाय पूरे वर्ष नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि बाजार में गुणवत्ता युक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं उपस्थित रहे। विभाग ने आगे भी लगातार निरीक्षण और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन .. जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending