Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल का बड़ा फैसला : जांजगीर-चांपा और सक्ती में होंगे दो-दो संभाग, बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश ..

Published

on

जांजगीर-चांपा दौरे में पीडब्ल्यूडी सचिव की सख्ती : स्वीकृत कार्यों की जल्द निविदा, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई ..

जांजगीर-चांपा, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान सड़कों और भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जांजगीर विश्राम गृह में हुई बैठक में अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने बरसात से पहले सड़कों में पेच रिपेयर का काम पूरा करने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का परीक्षण कर हर महीने भुगतान करने के भी निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में सक्ती के नया जिला बन जाने के बाद काम की सहूलियत और प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से विभाग के पुराने संभागों का पुनर्गठन कर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में दो-दो संभाग रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 और पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा से पीछे चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर उनके कार्यों में तेजी लाने को कहा।उन्होंने पामगढ़-डोंगाकोहरौद सड़क को प्राथमिकता में रखकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।

सचिव मुकेश बंसल ने जांजगीर कलेक्टोरेट भवन के कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समुचित कार्ययोजना बनाकर पूरे परिसर को अच्छे से विकसित करने को कहा। उन्होंने ऑडिटोरियम रिनोवेशन वर्क की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में प्रस्तावित द्रुतगामी सड़कों के प्राक्कलन 30 जून तक भेजने को कहा। उन्होंने काम में ढिलाई करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती करते हुए नियमानुसार ब्लैक-लिस्टेड और टर्मिनेट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भी आर.के. रात्रे और जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत, एन.के. लाल और जे.पी. तिग्गा सहित जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending