खबर जांजगीर-चांपा ..
अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय, महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नई दिल्ली तथा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं एवं एसडीआरएफ मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा नागरिकों, आवासीय भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अग्नि सुरक्षा संबंधी एडवायजरी जारी की गई है।
जिला अग्निशमन अधिकारी जांजगीर-चांपा सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर, कूलर एवं रेफ्रिजरेटर जैसे विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण शॉर्ट सर्किट एवं ओवरलोडिंग से आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाना आवश्यक है।
रिहायशी इमारतों के लिए सलाह –
क्या करें – बिजली वायरिंग की समय-समय पर जाँच कराएँ। सिर्फ आईएसआई मार्क वाले उपकरण उपयोग करें। एलपीजी सिलेंडर सीधा रखें और लीकेज साबुन के घोल से जाँचें। उपयोग में न होने पर उपकरण बंद रखें। बालकनी-सीढ़ियां खाली रखें। इमरजेंसी के लिए पानी रेत की बाल्टी रखें। परिवार को इमरजेंसी डायल नंबर 112 की जानकारी दें।
क्या न करें – एक साकेट पर कई उपकरण न चलाऐं। ढीली तारें न रखें। ज्वलनशील पदार्थ घर में न रखें। रातभर डिवाइस चार्ज न करें। कचरा घर में न जलाएं।
कमर्शियल जगहों के लिए सलाह –
फायर एक्सटिंग्यूसर, स्प्रिंकलर, अलार्म सिस्टम लगाएँ। समय-समय पर फायर ऑडिट कराएँ। कर्मचारियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दें। इमरजेंसी एग्जिट साफ और मार्क रखें। साल में दो बार मॉक ड्रिल करें। बिजली पैनल सर्वर रूम में वेल्टिलेशन रखें।
विशेष ग्रीष्मकालीन सलाह –
कूलिंग सिस्टम से लोड बढ़ता है। इसलिए वायरिंग और लोड डिट्रिब्यूशन सही रखें। ट्रांसफार्मर नियमित सर्विस कराये। अस्थाई कनेक्शन से बचे। इन्वर्टर बैटरी की ओव्हरहीटिंग जॉचें। नागरिक एवं प्रतिष्ठान संचालक यदि सावधानियों का पालन करें तो आगजनी की घटनाओं को काफि हद तक रोका जा सकता है।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 को सूचित करने को कहा गया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















