Connect with us

खबर सक्ती ...

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का हुआ शुभारंभ, 8 जून तक बहेगी भक्ति की गंगा ..

Published

on

नगर के हटरी धर्मशाला में गूंजेगा भागवत अमृत, भागवत आचार्य पं. भोला शंकर तिवारी एवं कथा व्यास पं. कृष्णा तिवारी जी महाराज के श्रीमुख से होगा कथामृत का रसपान ..

सक्ती, नगर के हटरी धर्मशाला में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 31 मई से 8 जून 2026 तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधारानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया।

इस पावन आयोजन का आयोजन यजमान अनुपम तिवारी एवं श्रीमती संगीता तिवारी परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा महोत्सव में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन का प्रमुख आकर्षण भागवत आचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी एवं कथा व्यास पंडित कृष्णा तिवारी जी महाराज का ओजस्वी एवं भक्तिमय प्रवचन रहेगा, जिनके श्रीमुख से भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति एवं वैराग्य के अमृतमय संदेशों का श्रवण करेंगे।

भागवत आचार्य पं. भोला शंकर तिवारी अपने सरल, मधुर एवं आध्यात्मिक शैली के प्रवचनों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। वहीं कथा व्यास पं. कृष्णा तिवारी जी महाराज अपनी प्रभावशाली वाणी और भागवत के गूढ़ प्रसंगों की सहज व्याख्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। दोनों विद्वान कथावाचकों के संयुक्त सान्निध्य में आयोजित यह कथा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।

आयोजन समिति के अनुसार 1 जून को वेदी पूजन, गौकर्ण-धुंधकारी चरित्र एवं कथा प्रारंभ, 2 जून को कपिल अवतार, शिव-सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र, 3 जून को जड़भरत चरित्र, अजामिल चरित्र एवं नरसिंह अवतार, 4 जून को गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार तथा भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण प्राकट्य, 5 जून को बाल लीलाएं, माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा, 6 जून को महारास, कंसवध एवं रुक्मिणी विवाह, तथा 7 जून को स्यमंतक कथा, सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

महोत्सव के अंतिम दिवस 8 जून को तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

आयोजक परिवार ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने एवं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त तिवारी एवं बाजपेयी परिवार सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। कथा महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालुओं में कथा श्रवण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending