Connect with us

खबर सक्ती ...

किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज कराया जा रहा उपलब्ध, गुणवत्ता सुनिश्चित करने सतत निगरानी जारी ..

Published

on

सहकारी समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, शासकीय अवकाश दिवसो मे भी किया जा रहा वितरण ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी एवं निजी क्षेत्रों से लगातार नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, ताकि किसानों को गुणवत्ताहीन खाद एवं बीज प्राप्त न हो सके।

कार्यालय उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में वर्तमान में डबल लॉक केंद्र एवं सहकारी समितियों में यूरिया 10,165 मीट्रिक टन, डीएपी 1,892 मीट्रिक टन, पोटाश 652 मीट्रिक टन, एनपीके 4,455 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 955 मीट्रिक टन सहित कुल 18,119 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। वहीं जिले की 96 समितियों में 18,404.70 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया जा चुका है।

कृषि विभाग ने किसानों से आवश्यकतानुसार खाद एवं बीज का उठाव करने की अपील की गई है। कृषि विभाग द्वारा सभी सहकारी समितियों को अवकाश के दिनों में भी किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए विकासखंडों में कार्यरत उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों को निजी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री उपलब्ध हो सकेगी तथा कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending