Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्रीष्मकालीन धान छोड़ उड़द की खेती अपनाने वाले किसान दाऊ लाल को मिला अधिक मुनाफा ..

Published

on

कम पानी, कम लागत और बेहतर उत्पादन से बढ़ी आय, कृषि विभाग ने बताया फसल विविधीकरण का सफल उदाहरण ..

सक्ती, कृषि विभाग द्वारा संचालित फसल प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत विकासखंड मालखरौदा के ग्राम दिमानी के प्रगतिशील किसान दाऊ लाल ने ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर उड़द की खेती कर बेहतर उत्पादन के साथ उल्लेखनीय आर्थिक लाभ अर्जित किया है। यह पहल जिले में फसल विविधीकरण और जल संरक्षण की दिशा में एक सफल उदाहरण बनकर सामने आई है।

दाऊ लाल के पास कुल 4.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें लगभग 3 एकड़ सिंचित एवं 1 एकड़ असिंचित भूमि शामिल है। पहले वे ग्रीष्मकालीन धान की खेती करते थे, लेकिन अधिक पानी की आवश्यकता, बढ़ती लागत और भूमि की उर्वरता में कमी जैसी समस्याओं के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा था।

कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने दलहन, तिलहन एवं मक्का फसल प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत फसल प्रदर्शन के तहत 2.5 एकड़ क्षेत्र में उड़द की उन्नत किस्म KOTA URAD-04 की खेती की। करीब 70 दिनों में तैयार हुई इस फसल से उन्हें 15 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। खेती में लगभग 22,500 रुपये की लागत आई, जबकि फसल विक्रय से करीब 1.10 लाख रुपये की आय हुई, जिससे उन्हें अच्छा शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

किसान ने बताया कि उड़द की खेती में धान की तुलना में सिंचाई के लिए लगभग 97 प्रतिशत तक कम पानी की आवश्यकता पड़ी। साथ ही कीट एवं रोगों का प्रकोप भी अपेक्षाकृत कम रहा, जिससे उत्पादन लागत में कमी आई और लाभ में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि कम लागत, कम पानी और कम समय में अधिक लाभ मिलने के कारण वे भविष्य में भी फसल चक्र अपनाते हुए दलहन फसलों का रकबा बढ़ाएंगे।

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि कृषि विभाग किसानों को जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार और आय बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। इसके लिए किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन तथा आवश्यक कृषि सलाह निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है।

Latest

खबर सक्ती ...57 मिनट ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा22 घंटे ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending