Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

Published

on

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ ,

सड़क से पेंशन तक समस्याओं का अंबार, 58 आवेदनों ने खोली जमीनी हकीकत ..

हर मंगलवार लग रहा जनदर्शन, फिर भी शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं; ग्रामीण बोले—स्थानीय स्तर पर समाधान होता तो जिला मुख्यालय तक क्यों आते फरियादी? ..

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गंभीरता से और शीघ्र निराकरण के निर्देश, अब निगाहें 58 आवेदनों की कार्रवाई पर ..

सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में शिकायतों और मांगों का ऐसा सिलसिला देखने को मिला कि जिला प्रशासन की शिकायत निवारण व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। एक ही दिन में 58 आवेदन पहुंचना बताता है कि जिले के अलग-अलग इलाकों में आम लोगों की समस्याएं अभी भी जिला मुख्यालय तक पहुंच रही हैं। सड़क, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, स्ट्रीट लाइट, मुक्तिधाम, राजस्व रिकॉर्ड और पौधरोपण अनुमति जैसी मूलभूत जरूरतों को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी फरियाद रखी।

एक ओर प्रशासनिक स्तर पर आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में लंबित प्रकरणों और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रत्येक मंगलवार को होने वाले जनदर्शन में बड़ी संख्या में नए आवेदन पहुंच रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि शिकायतों का समय पर निराकरण हो रहा है, तो आम लोगों को बार-बार अपनी समस्या लेकर जिला कार्यालय तक आने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि कई समस्याएं यदि संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर ही समय रहते सुलझ जाएं तो लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। जनदर्शन में पहुंचने वाले आवेदनों की संख्या इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इनमें कई मामले सीधे तौर पर ग्रामीणों की रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं।

सड़क से पेंशन तक, हर तरफ फरियाद –

जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के ग्राम जुनवानी निवासी श्रीमती बबीता सोनवानी एवं ग्रामीणों ने ग्राम ओडेकेरा से जुनवानी तक पक्की सड़क निर्माण और पहुंच मार्ग की मांग रखी। सक्ती तहसील के ग्राम सिंघनसरा निवासी नारायण प्रसाद मरकाम ने मुक्तिधाम में आहाता निर्माण, ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने और गांधी चौक के जीर्णोद्धार को लेकर आवेदन दिया।

हसौद तहसील के ग्राम हरेठी कलां निवासी बुधराम टंडन ने भू-राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने एवं पुस्तिका बनाने की मांग रखी। जैजैपुर तहसील के ग्राम तुषार निवासी भूपेन्द्र कुमार यादव ने पौधरोपण की अनुमति के लिए आवेदन दिया। वहीं सक्ती तहसील के ग्राम नंदौर खुर्द मल्दी निवासी कुंज राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा चित्रभान सिंह राठौर ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग की।

अब 58 आवेदनों के निराकरण पर नजर –

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में पहुंचे सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए पूरी गंभीरता के साथ नियमानुसार एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। अब सवाल केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि इन 58 आवेदनों का वास्तविक निराकरण कब तक होता है, इस पर भी लोगों की नजर रहेगी।

प्रशासन की ओर से आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है। लेकिन लगातार बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचना यह संकेत जरूर देता है कि शिकायतों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने से पहले ही संबंधित विभागों के स्तर पर प्रभावी ढंग से सुलझाने की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...38 मिनट ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

राम नरेश यादव बने ‘नरेन्द्र मोदी विचार मंच’ के प्रदेश उपाध्यक्ष ..

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने जारी किया नियुक्ति आदेश , संगठन विस्तार और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

ऑपरेशन बाज: एक महीने में 1081 स्थाई वारंटियों की धरपकड़, बिलासपुर-मुंगेली सहित चार जिलों का शानदार प्रदर्शन ..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी रहे आगे, कोरबा और रायगढ़ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं; , आईजी रामगोपाल गर्ग ने कमजोर प्रदर्शन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का...

खबर रायगढ़1 दिन ago

जनजातीय लोक नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ..

सातों विकासखंडों के कर्मा नृत्य दलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान .. रायगढ़, जनजातीय समाज की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत ..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा व महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय पुरस्कार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending