Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर, संगीतमय नुक्कड़ नाटक व सेवा कार्यों के प्रभावी आयोजन के निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा संकल्प अभियान तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सेवा सेतु अभियान की गांव-गांव कराएं मुनादी –

बैठक में कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार 1 से 7 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान (सरकार आपके द्वार) के लिए शिविर स्थल निर्धारित कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा। उन्होंने गांव-गांव और शहर-शहर मुनादी कराकर आमजन को शिविरों की जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कलेक्टर ने शिविर स्थलों पर उचित बैठक व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों का व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने को कहा।

नुक्कड़ नाटक और सेवा कार्यों को दें गति –

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार से शुरू हुए संगीतमय नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों का जिले के विभिन्न चिन्हांकित स्थलों पर बेहतर एवं व्यवस्थित आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न पहलों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान की प्रथम पहल ‘आशीर्वाद का दीया’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

‘सेवा मेरा योगदान, जनभागीदारी से एक सेवा कार्य’ पहल के तहत कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्व सहायता समूहों, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट सहित जिलेवासियों को अधिक से अधिक सेवा कार्यों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों को प्रोत्साहित कर इच्छुक नागरिकों को सेवा कार्यों में योगदान का अवसर दिया जाए।

ई-ऑफिस में तेजी और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर –

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से अधिक से अधिक फाइलों का संचालन करने तथा विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु एप, जनदर्शन एवं जनचौपाल से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने को कहा। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य, राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा –

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीनेशन, निक्षय पोषण योजना एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी ली। इसके साथ ही लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान तहसीलवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर21 मिनट ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending