खबर सक्ती ...
वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश ..
सक्ती, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती जिले का भ्रमण कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वन अधिकार, जनजातीय बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिले में आगमन पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्निता सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार एवं कुमार तीर्थ बुद्ध ने आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके का स्वागत किया। इसके बाद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उनकी अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
वन अधिकार के प्रकरणों की ली जानकारी –
समीक्षा बैठक में वन अधिकार से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली गई। आयोग के सदस्य ने पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार वन अधिकार उपलब्ध कराने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंचों एवं सचिवों से ग्राम स्तर पर अनुसूचित जनजाति समुदाय की समस्याओं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी भी ली।
एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण –
भ्रमण के दौरान आयोग के दल ने जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, छात्रावास व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

प्रकाश कुमार उईके ने छात्रावास एवं आश्रमों में रहने वाले जनजातीय बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित अध्ययन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विद्यालय एवं छात्रावास परिसर में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने जनजातीय बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अनुसूचित जनजाति समुदाय के हित में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।
निर्देशों का गंभीरता से पालन करने पर जोर –

बैठक के समापन अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्निता सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों एवं अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके एवं आयोग के दल के जिले में आगमन तथा दिए गए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए जनजातीय हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
इस अवसर पर भारतीय आदिम जाति स्पोर्ट्स-संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र नरसिंह राणा, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के सचिव पवन कुमार नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्निता सिंह सहित संबंधित अधिकारी, सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























