Connect with us

खबर सक्ती ...

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

Published

on

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सक्ती में 29 सितंबर को आयोजित प्रेस वार्ता में जनपद अध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी कवि शरण वर्मा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और जनादेश को स्वीकार नहीं कर पाने की मानसिकता को दर्शाता है।

कवि शरण वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव जीतती है, तब उसे चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष नजर आती हैं, लेकिन जब जनता उसे नकार देती है तो वही संस्थाएं उसके निशाने पर आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक अंग है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी राजनीतिक दल को आपत्ति है तो उसके लिए संवैधानिक और कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं। बिना ठोस तथ्यों के लगातार आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को प्रभावित करता है।

आरोप लगाने के बजाय राजनीतिक कमियों पर आत्ममंथन करे कांग्रेस : आयुष शर्मा –

जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपनी असहमति लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब राजनीतिक दावों और आरोप-प्रत्यारोप को तथ्यों के आधार पर समझती है। केवल आरोप लगाने से जनविश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

आयुष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय जनता के बीच अपना जनाधार मजबूत करने और अपनी राजनीतिक कमियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और देश की संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला सह मीडिया प्रभारी, बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भोजराम साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...16 मिनट ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई...

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा , सेवा सेतु ‘सरकार...

खबर सक्ती ...48 मिनट ago

सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह , ‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जनदर्शन में फिर फूटा शिकायतों का गुबार, 42 फरियादों ने खोली व्यवस्था की पोल! ,

हर मंगलवार जनदर्शन, फिर भी क्यों नहीं थम रही फरियादों की कतार? , 58 के बाद फिर 42 फरियादें, आखिर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending