खबर सक्ती ...
शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया ..
सक्ती, शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सक्ती पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान गुरूदेव दास महंत (18 वर्ष 8 माह), निवासी ग्राम सिरली, थाना सक्ती के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को नाबालिग अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 26 अगस्त को परिजन की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने नाबालिग की शीघ्र पतासाजी कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आरोपी गुरूदेव दास महंत के कब्जे से सकुशल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के कथन में उसने बताया कि आरोपी उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुरूदेव दास महंत पिता लक्ष्मणदास महंत को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























