Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

Published

on

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! ,

सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित खरीदारों के तार ,

बाइक चोरी मामले में बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार; जांच का दायरा बढ़ा ,

अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों और घटना में संलिप्त व्यक्तियों की तलाश तेज, आगे और खुलासे की उम्मीद ..

सक्ती, गोमती अस्पताल के सामने से उड़ी बाइक का सुराग तलाश रही सक्ती पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने न केवल अस्पताल के बाहर से हुई चोरी का खुलासा किया, बल्कि इलाके में सक्रिय एक संगठित वाहन चोर और खरीद-बिक्री सिंडिकेट की पोल खोलकर रख दी। पुलिस टीम ने गिरोह के 04 शातिर आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में सक्ती पुलिस ने जाल बिछाया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर जब संदिग्ध करन कुमार कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसके कब्जे से गोमती अस्पताल के बाहर से चोरी हुई हीरो एचएफ डिलक्स (CG09X2064) बरामद हुई।

कड़ाई से पूछताछ में करन ने चोरी और इसके अवैध क्रय-विक्रय में शामिल अपने तीन अन्य साथियों—रेहान खान, नागेंद्र कुमार पटेल और सोमनाथ सहिस के नामों का खुलासा किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी की 3 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

बीएनएस की कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई –

पीड़ित की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी (अपराध क्रमांक 412/2026, धारा 303(2) BNS) के बाद, विवेचना के दौरान चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त की पुष्टि होने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 3(5) जोड़ी गई हैं। सभी चारों आरोपियों को 30 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों मे (1) करन कुमार कुर्रे (19 वर्ष) – निवासी नया तहसील के पीछे, बाराद्वार, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती। (2) रेहान खान (19 वर्ष) – निवासी सोठी, वार्ड नं. 18, थाना सक्ती, जिला सक्ती। (3) नागेन्द्र कुमार पटेल (26 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 04, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती। (4) सोमनाथ सहिस (27 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 01, सहिस मोहल्ला, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती।

पुलिस जांच का मुख्य केंद्र: और भी मोटरसाइकिलें व आरोपी रडार पर! –

मामले में केवल यह 4 मोटरसाइकिलें और 4 आरोपी ही अंत नहीं हैं। सक्ती पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस द्वारा चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी और इस अपराध में संलिप्त अन्य संदिग्ध व्यक्तियों व खरीदारों के संबंध में गहन विवेचना और जांच तेजी से जारी है। जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Latest

खबर बिलासपुर7 मिनट ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा , सेवा सेतु ‘सरकार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह , ‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनदर्शन में फिर फूटा शिकायतों का गुबार, 42 फरियादों ने खोली व्यवस्था की पोल! ,

हर मंगलवार जनदर्शन, फिर भी क्यों नहीं थम रही फरियादों की कतार? , 58 के बाद फिर 42 फरियादें, आखिर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending