Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

Published

on

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच ..

सक्ती, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 1 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक 14 स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मोबाइल मेडिकल यूनिट-01 द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक सुश्री जॉली खलखो की उपस्थिति में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में कुल 183 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, आवश्यक लैब परीक्षण, स्वास्थ्य परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। आवश्यकता के अनुसार 59 लोगों की लैब जांच की गई, जबकि शिविर में शामिल सभी 183 लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने दी सलाह –

क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक जॉली खलखो ने शिविर का निरीक्षण कर विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा संतुलित आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने योजना के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंचाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय, क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक जॉली खलखो तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेहनाज सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिती रहीं। अधिकारियों ने शिविर के संचालन का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने के साथ उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने शिविर को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Latest

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending