Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

Published

on

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी ,

बड़े शिविर में आरटीओ विभाग की गैरमौजूदगी पर सवाल, युवा लाइसेंस संबंधी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 1 अक्टूबर गुरुवार को सेजेस सक्ती में ‘सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत वृहद जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और आमजनों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी दिया गया। शिविर में कुल 329 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 267 का मौके पर निराकरण किया गया।

हालांकि, इतने बड़े जिला स्तरीय शिविर में जहां विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे, वहीं आरटीओ विभाग का स्टॉल नजर नहीं आया। खासकर युवाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी दस्तावेज और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को लेकर शिविर में कोई स्पष्ट व्यवस्था दिखाई नहीं दी। इसके चलते लाइसेंस सहित यातायात से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे कुछ युवा इधर-उधर भटकते नजर आए।

योजनाओं के स्टॉलों के बीच यातायात जागरूकता का अभाव –

शिविर में हितग्राही पंजीयन, आधार अपडेटेशन, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आजीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, श्रम, आयुष, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, मत्स्य, उद्यानिकी, कृषि, खाद्य, नगर पालिका, लोक निर्माण, जल संसाधन, वित्तीय साक्षरता एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

ऐसे में आरटीओ विभाग की अनुपस्थिति विशेष रूप से नजर आई। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार जागरूकता की जरूरत के बीच इस तरह के बड़े जनसरोकार वाले शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरे और सुरक्षित यातायात जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधि होती तो युवाओं और आम वाहन चालकों के लिए यह उपयोगी मंच बन सकता था।

शिविर में बड़ी संख्या में युवा और आमजन पहुंचे थे। लाइसेंस एवं वाहन संबंधी जानकारी की उम्मीद लेकर आए लोगों को संबंधित सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें दूसरे स्तर पर जानकारी लेने की स्थिति बनी।

स्वास्थ्य शिविर में जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक सुविधा –

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आमजनों की स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और सिकल सेल सहित विभिन्न जांच की सुविधा दी गई। मेडिकल बोर्ड द्वारा आवश्यक प्रमाण-पत्र संबंधी कार्यवाही की गई। टीबी मरीजों को फूड बास्केट तथा जरूरत के अनुसार दवाइयां वितरित की गईं। नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेने वाले जिलेवासियों को सम्मानित भी किया गया।

कलेक्टर ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ –

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कहा कि ‘सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार’ का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी कम करना तथा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

उन्होंने जल संरक्षण, महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पशुओं के समय पर उपचार सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। साथ ही सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराने की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक से योजनाओं और नशामुक्ति का संदेश –

शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शिविर परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, फसल बीमा, महतारी वंदन, लखपति दीदी, सरस्वती साइकिल, सुकन्या समृद्धि, किसान क्रेडिट कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने नशामुक्ति के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

हितग्राहियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ –

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना कार्ड, स्वामित्व योजना के कार्ड, राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को चक्रीय निधि की राशि के चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना और स्वाइल हेल्थ कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

आगे इन स्थानों पर लगेंगे शिविर –

सेवा सेतु अभियान के तहत 3 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर, 5 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा तथा 6 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

ऐसे में अगले शिविरों में सभी आवश्यक विभागों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ आरटीओ विभाग की सेवाओं और यातायात जागरूकता को भी शामिल किए जाने की जरूरत महसूस की गई, ताकि लाइसेंस एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में आमजन और खासकर युवाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी मिल सके।

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी , बड़े...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending