खबर खरसिया ..
बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ ..
खरसिया, शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बरगढ़ के भाठागांव में भक्तिमय माहौल के बीच मां जगदंबे की आराधना का शुभारंभ हुआ। प्रथम वर्ष मां जगदंबे की प्रतिमा स्थापित किए जाने के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पवित्र जल से भरे कलश लेकर पूजा स्थल तक यात्रा निकाली। इस दौरान माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

कलश यात्रा के पूजा स्थल पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ घटस्थापना की गई। इसके पश्चात नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पर्व का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने मां जगदंबे के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
प्रथम वर्ष मां जगदंबे की प्रतिमा स्थापना को लेकर विशेष उत्साह –

बरगढ़ के भाठागांव में प्रथम वर्ष मां जगदंबे की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उमंग रही। नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा एवं घटस्थापना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भक्तजनों की उपस्थिति रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















