खबर सक्ती ...
अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बरपाली धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी पर जोर, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश ..
सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही जिला प्रशासन ने खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर नवीन भगत ने धान खरीदी केंद्र बरपाली का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी संबंधी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाने की उपलब्धता, बायोमेट्रिक डिवाइस, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके साथ ही धान की गुणवत्ता जांच, पेयजल, शौचालय सहित किसानों के लिए उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखी जाएं।

अपर कलेक्टर नवीन भगत ने कहा कि 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। खरीदी केंद्रों में तौल से लेकर पंजीयन और अन्य प्रक्रियाओं तक सभी कार्य व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाएं।
उन्होंने विशेष रूप से किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने और खरीदी कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपन्न होना चाहिए, ताकि किसानों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















