Connect with us

खबर सक्ती ...

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के आनंद मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने की सराहना ..

Published

on

आयुष शर्मा बोले– पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें बच्चे, आनंद मेले से मिलता है प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर ..

सक्ती, आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में चिल्ड्रन्स फन फेयर (आनंद मेला) का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती, चाचा नेहरू एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

मुख्य अतिथि आयुष शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की। आनंद मेले जैसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान को भी विकसित करते हैं।

उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य कार्यक्रमों एवं विभिन्न व्यंजनों के आकर्षक स्टॉलों की विशेष प्रशंसा की। साथ ही विद्यालय की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं आयोजन की सराहना करते हुए प्राचार्य दिनेश कुमार साहू के प्रयासों को सराहनीय बताया।

आनंद मेले में बच्चों ने मोमोज, मैगी, मटर चाट, इडली, भेल, वेज पकौड़ा, आइसक्रीम, सैंडविच और पॉपकॉर्न सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने स्टॉलों के माध्यम से अपनी पाक कला, रचनात्मकता और प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया। मेले में अभिभावकों एवं अतिथियों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार साहू के पिता दया राम साहू एवं उनकी पत्नी श्रीमती गोमती साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस दौरान मिडिल स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य दिनेश कुमार साहू ने मुख्य अतिथि आयुष शर्मा, अभिभावकों, आसपास के गांवों से पहुंचे अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुल मिलाकर आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी का यह आनंद मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक शिक्षा और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Latest

खबर सक्ती ...9 मिनट ago

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के आनंद मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने की सराहना ..

आयुष शर्मा बोले– पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें बच्चे, आनंद मेले से मिलता है प्रतिभा...

खबर सक्ती ...41 मिनट ago

बाल दिवस पर गुंजन एजुकेशन सेंटर में सजा खुशियों का मेला, फनफेयर और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ..

जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा ने किया उत्साहवर्धन, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक स्टॉलों ने मोहा मन .. सक्ती, बाल दिवस...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

5 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक किसानों को मिलेगा नहरों से पानी ..

बांध में 78 प्रतिशत जलभराव, किसानों की मांग के अनुरूप होगा जल प्रदाय .. जांजगीर-चांपा, रबी फसल की सिंचाई के...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के तुर्रीधाम पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जिले की खुशहाली की कामना की ..

धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर कलेक्टर का जोर, तुर्रीधाम की सुंदरता को बताया जिले की विशेष पहचान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नगरदा केंद्र पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

टोकन के अनुसार धान की ढेरी लगाने और पारदर्शी खरीदी पर जोर, किसानों की सुविधाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प, जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन मसनियाखुर्द के आदिवासी बालक आश्रम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में हुईं शामिल, विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर देखीं...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बरपाली धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी पर जोर, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर तुर्रीधाम में गूंजे जयकारे, कलार समाज ने की पूजा-अर्चना ..

जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास और समाज की एकजुटता पर दिया जोर , जिलाध्यक्ष जायसवाल बोले-...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending