Connect with us

खबर सक्ती ...

पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से किया दंडित ..

Published

on

द्वितीय अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डॉ ममता भोजवानी का निर्णय ,

अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने कि मामले की पैरवी ..

सक्ती, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के ए.जी.पी. ऋषिकेश चौबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि 23 मार्च 2021 को आहिता राधिका महिलांगे के साथ उसका पति आरोपी मनोज महिलांगे पिता कार्तिक राम निवासी कुरदी थाना मालखरौदा के द्वारा चरित्र पर शंका कर उसके साथ आए दिन गाली गलौज एवं मारपीट करता था इसी कारण दिनांक 30 जून 2021 को दोपहर 2:00 बजे वह अपनी पत्नी राधिका के बाल को पकड़कर हाथ, लात, घुसा एवं झारा से मारपीट कर उसके शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाया, मारपीट कर के आहीता राधिका के मुंह को कपड़ा से बांधकर एक पेटी के अंदर डाल दिया गया। मारपीट किए जाने पर थाना मालखरोदा द्वारा अहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा भेजा गया। रीफर किए जाने पर केजीएच. अस्पताल रायगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना मालखरौदा द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2021 को अपराध क्रमांक 109/021 धारा 302 भारतीय दंड विधान के तहत प्रथम सूचना पत्र लिखा गया। मृतिका का शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम किया गया। आरोपी मनोज को अभिरक्षा में लेकर उसका बयान लिया गया, उसके द्वारा पेश करने पर एक स्टील का झारा, घटना के समय आरोपी द्वारा पहने शर्ट, कमरे के फर्श में फैले खून के छींटे तथा 24 नग टूटे हुए चूड़ी के टुकड़े, साड़ी चुनरी को जप्त किया गया। शासन की ओर से कुल 19 गवाहों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी का उसकी पत्नी के साथ प्रेम विवाह हुआ था दोनों सुख पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे थे, उसे झूठा फंसाया गया है वह निर्दोष है उसे दोषमुक्त किया जावे। शासन की ओर से बताया गया कि आरोपी की पुत्री घटना की आईविटनेस है, आरोपी अपने पत्नी के चरित्र पर शंका करता था तथा उसके द्वारा पत्नी को जान से मारने की आशय से क्रूरता पूर्वक मारपीट किया गया है, अपराध को छिपाने के लिए झूठा कथन किया है, दोष सिद्ध किया जाए।

दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात दिनांक 18 मई 2023 को माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डॉक्टर ममता भोजवानी ने निर्णय पारित किया एवं पाया कि मृतिका राधाबाई की मृत्यु मानव वध के परिणाम स्वरूप हुई थी। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र में शंका के कारण उसे लोहे के पेटी के अंदर करीब आधा घंटा तक बंद कर दिया तत्पश्चात बाहर निकाल कर जान से मारने के आशय से झारा से मृतका के सीर एवं चेहरे में कई बार वार कर उसकी हत्या किया है उक्त चोटों से मृतका की मृत्यु होना संभव है । घटना अचानक घटित नहीं हुई थी, आरोपी ने अपराध को छुपाने के लिए पुलिस के समक्ष झूठा वक्तव्य प्रस्तुत किया है, तथा अपराध को छुपाने का प्रयास किया है इसलिए आरोपी मनोज महिलांगे को धारा 302 भारतीय दंड विधान के अपराध के लिए आजीवन कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से धारा 201 भारतीय दंड विधान के अपराध के लिए 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है । छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता/अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने पैरवी किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending