Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक सकारात्मक पहल करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र ..

Published

on

सक्ती रेलवे स्टेशन में निजामुद्दीन- रायगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस व सक्ती रेलवे स्टेशन में हावड़ा- अहमदाबाद- हावड़ा व्हाया-बिलासपुर का स्टॉपेज दिए जाने,

रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म में ग्रीष्म ऋतु तथा बारहों महीने पेयजल की समुचित व्यवस्था करने एवं ठंडे पानी के खराब पड़े वाटर कूलर को तत्काल सुधरवाने,

सक्ती रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट बुकिंग कार्यालय का वर्तमान में चला आ रहा समय को बदलकर पूर्व में चली आ रही रात्रि 10 बजे तक आरक्षित टिकटों की बुकिंग की व्यवस्था को प्रारंभ करने की पत्र लिखकर मांग डॉ महंत ने की ..

सक्ती, रेलवे स्टेशन में दशकों से रेल यात्री सुविधाओं को लेकर परेशान क्षेत्र के रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने एक सकारात्मक पहल करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के रेलवे महाप्रबंधक को 17 मई 2023 को पत्र लिखा है, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखे पत्र के साथ ही सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को भी उपरोक्त पत्र की कॉपी संलग्न कर प्रेषित करते हुए कहा है कि सक्ती रेलवे स्टेशन में रेल यात्री सुविधाओं के लिए आप भी रेलवे से संपर्क बनाकर इसके क्रियान्वयन में सहयोग करें। तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने बताया कि 17 मई 2023 को विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत के द्वारा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है, जिसमें सक्ती रेलवे स्टेशन में निजामुद्दीन- रायगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिए जाने, सक्ती रेलवे स्टेशन में हावड़ा- अहमदाबाद- हावड़ा व्हाया-बिलासपुर का स्टॉपेज दिए जाने, सक्ती रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म में ग्रीष्म ऋतु तथा बारहों महीने पेयजल की समुचित व्यवस्था करने एवं ठंडे पानी के खराब पड़े वाटर कूलर को तत्काल सुधरवाने, सक्ती रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट बुकिंग कार्यालय का वर्तमान में चला आ रहा समय सुबह 8 से दोपहर 12 एवं 2 से 4 बजे को बदलकर पूर्व में चली आ रही रात्रि 10 बजे तक आरक्षित टिकटों की बुकिंग की व्यवस्था को प्रारंभ करने की मांग की है।

विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डा महंत ने अपने पत्र में सक्ती रेलवे स्टेशन में दोनों प्लेटफार्म में आवश्यकता अनुरुप यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां एवं अतिरिक्त से शैड बनवाने की भी बात कही है, साथ ही सक्ती शहर के विद्युत सब स्टेशन नाका चौक से सिंगनसरा रोड तक अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण के लिए भी पत्र लिखा है। विधायक प्रतिनिधि गेवाडीन ने बताया कि सक्ती रेलवे स्टेशन में जो वर्तमान में यात्री प्रतिक्षालय है जो कभी खुला नहीं रहता जिसे देखते हुए सक्ती रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों पूर्व से निर्माणाधीन रेल यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कर उसे आम जनता की सेवा में प्रारंभ करने की भी बात कही गई है, उल्लेखित हो की सक्ती रेलवे स्टेशन समस्याओं से ग्रस्त है, तथा इन सभी समस्याओं को दूर करने विधानसभा अध्यक्ष महंत ने क्षेत्र के रेल यात्रियों की जन भावनाओं को देखते हुए रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखा है तथा विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने रेलवे महाप्रबंधक से इस संबंध में चर्चा भी की है एवं हो सकता है आने वाले कुछ दिनों में रेलवे प्रशासन की एक टीम अतिशीघ्र उपरोक्त समस्याओं के निराकरण की दिशा में सक्ती पहुंचे वही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के द्वारा की गई इस पहल का क्षेत्रवासियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे विधायक द्वारा कम से कम इस संबंध में पत्र लिखकर प्रयास तो किया गया किंतु इससे पूर्व तो जनप्रतिनिधियों द्वारा इस दिशा में कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा था।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..18 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..18 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..19 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending