Connect with us

खबर सक्ती ...

कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर पर 4 जून को गबेल समाज के द्वारा सक्ती नगर में होगा वृहद आयोजन ..

Published

on

जिले के विभिन्न स्थानों से भारी संख्या में जुटे गे गबेल समाज के लोग ,

सामाजिक समरसता, मानवता, समाजवाद, एवं आपसी भाईचारे के प्रतीक है कबीर दास जी- पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ..

सक्ती, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सक्ती नगर में गबेल समाज के द्वारा 4 जून को कबीर प्राकट्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गबेल समाज के वरिष्ठ जनों की बैठक विगत दिनों आहूत की गई थी जिसमें गबेल समाज सक्ती के 107 परिवा के द्वारा इस आयोजन को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। तो वहीं इस पूरे कार्यक्रम में सक्ती जिले सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाज के बंधुओं को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है।

इस संबंध में आर के स्टोन क्रेशर के संचालक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान जनपद सदस्य रामकुमार गबेल ने बताया कि 4 जून को कबीर प्राकट्य दिवस के कार्यक्रम को लेकर जहां वृहत रूप से तैयारियां की जा रही है तो वही समाज के सभी वर्ग के लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, तथा गबेल समाज के वरिष्ठ जन, महिलाएं, नवयुवक एवं युवतियां भी इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में लगी हुई हैं, साथ ही सक्ती नगर के प्रमुख मार्गों पर निकलने वाली कबीर प्रागट्य दिवस की शोभायात्रा मे भी ऐतिहासिक यात्रा के रूप में होगी एवं 4 जून को सक्ती जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से समाजीक बंधु बाइक पर सवार होकर कबीर दास जी के जय घोष एवं श्री घोष के साथ रैली के रूप में नगर में पहुंचेंगे, तथा शोभायात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे, वही रामकुमार गबेल ने बताया कि सामुदायिक भवन में होने वाले इस कबीर प्राकट्य महोत्सव के दौरान समाज के प्रतिभावान- मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा तो वही समाज के वरिष्ठ जनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रमुख योगदान देने वाले सम्मानीय जनों का भी सम्मान किया जाएगा।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कुमार गबेल ने अपने कबीरा अंदाज में कहा कि “कबीरा खड़ा बाज़ार में, मांगे सबकी खैर, ना काहू से दोस्ती, न काहू से बैर” संत कबीरदास जी सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता, समानता, मानवता, समाजवाद एवं आपसी भाईचारे के प्रतिक थे। वे आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कुमार गबेल ने समस्त समाजीक बंधुओं को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है, तथा पूरे उत्साह के साथ इस दिन सभी लोगों को कबीर दास जी का सुमिरन करने एवं उनके बताए मार्गों पर चल कर अनुसरण करने की भी बात कही है।

आयोजन की तैयारी में जुटे डा अशोक गबेल, टिकेश्वर गबेल, कबीर कुमार गबेल, नितेश गबेल, कामेश गबेल, सुरेश गबेल, राकेश गबेल, समय लाल गबेल, सुनील गबेल, परमेश्वर गबेल, सुभाष गबेल, कुश लाल वर्मा, राजेन्द्र कुमार गबेल, खिलेश गबेल, नरेन्द्र गबेल, दीपेश गबेल, एवम महिला कार्यकारणी में श्रीमती कृष्णा गबेल, गीता गबेल, अनुपमा गबेल, राखी गबेल, संगीता गबेल, फुलेश्वरी गबेल, संगीत गबेल सहित काफी संख्या में सामाजिक बंधु आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending