खबर सक्ती ...
पद्मश्री फुलवासन अल्प प्रवास पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल निवास के साथ ब्रम्हाकुमारिज सेंटर पहुंची ..

महिलाएं संकोच व डर से परे अपने कर्मों से आत्मनिर्भर बनें…पद्मश्री फुलवासन ,
फुलवासन नारी सशक्तिकरण की साक्षात प्रतिमूर्ति है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
सक्ती, पद्मश्री फुलवासन ने उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के निवास में आज मीडिया के साथियों से बातचीत में बताया कि जैसे घर की गरीबी ने बचपन में ही पढ़ाई के ख्वाब खतम हो गई तथा वैसे ही अल्पायु में शादी ने जीवन के सपनों को कुचल दिया परंतु लोगों की प्रताड़ना से आत्महत्या के लिए मजबूर मुझे मेरे बच्चों के रुदन ने आज आप सबके सामने पद्मश्री फुलवासन बना कर खड़ा कर दिया और मेरे बच्चो के आसुओं को अपने भविष्य की ताकत बनाकर जीवन में सतत संघर्ष करते हुए करीब आठ लाख महिलाओं को आज स्वरोजगार के माध्यम से आत्म निर्भर बनाने कामयाब हुई।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने फुलवासन को नारी शक्ति व साहस का अप्रतिम हस्ताक्षर बताया जिसने लाखों महिलाओं को अपने बलबूते खड़ा कर मोर बाजार के रूप में एक आंदोलन खड़ा कर दिया और नारी को अबला के बजाय सबका कहलाने का अधिकार दिया। आज पद्मश्री फुलवासन बाई ने नगर में ऑफिसर्स कालोनी अवस्थित अधिवक्ता निवास में मीडिया के साथियों के सवालों के जवाब में नारीशक्तियों से आत्म निर्भर बनने के लिए आग्रह किया।

पश्चात अल्प प्रवास पर फुलवासन अधिवक्ता चितरंजय के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज सेंटर पहुंची और ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्होंने उपस्थित जनों से फुलवासन ने बड़े ही मार्मिक व भावुक अंदाज में कहा कि महिलायें समाज के डर व संकोच से परे अपने कर्मों के बल पर आगे बढ़ें। तब राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने फुलवासन दीदी को नारी सशक्तिकरण की साक्षात प्रतिमूर्ति बताते हुए नारी शक्तियों से फुलवासन के आदर्शो को आत्मसात करने आह्वान किया।
इन पलों में भागवत प्रवाह छत्तीसगढ़ के युवा संयोजक दिलेश्वर चंदा, युवा नेता अशोक जलतारे, जिला पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष राम अवतार साहू, योम लहरे, बी के राजेश डा पोषण सिन्हा, सावित्री आदि के साथ परिजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login