Connect with us

खबर सक्ती ...

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि पर नगर ने कश्मीर के बलिदानी को किया स्मरण ..

Published

on

सामुदायिक भवन में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र अथवा प्रतिमा न होना पीड़ा जनक है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, एक देश में एक विधान,एक निशान,एक प्रधान’ का उद्घोष करने वाले, राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आज पुण्य तिथि है।
हम सब एक ही रक्त के हैं, एक भाषा, एक संस्कृति और एक ही हमारी विरासत है, सोच के पोषक महामना का स्मरण आज नगर में बुद्धिजीवियों के साथ ही उनके विचाराधारा के संवाहक राजनीतिक दल ने भी अपने तई कर औपचारिकता निभाने कार्यालय में कार्यक्रम अवश्य किया पर साल में एक दिन फौरी तौर पर कुछ आयोजन करने के बाद विस्मरण उचित नहीं है। खासकर जिस महान हस्ती के बलिदान से ही भारत का मोर मुकुट कश्मीर देश का अभिमान है, उस महामानव के स्थाई सम्मान को नजर अंदाज हमारी भूल ही है।
उल्लेखनीय है कि बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एक मात्र सामुदायिक भवन १९ सितंबर २००५ को लोकार्पित हुआ था पर तब से अब तक उस सामुदायिक भवन में आज तक न ही पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कोई प्रतिमा है और न ही कोई तस्वीर लगाई गई है। हालांकि लोकार्पण से करीब १३ साल तक उनके अपने मानने वालों की सरकार रही पश्चात ४ साल कांग्रेस की सरकार है जिनके साथ भी आजाद भारत के प्रथम केंद्र सरकार मुखर्जी उद्योग मंत्री रहे पर आज तक किसी ने इस दिशा में सुध नहीं ली जो निश्चित रूप से अच्छा संदेश नहीं है।

इस संबध में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही शासन प्रशासन से संपर्क कर इस संबंध में समुचित पहल की मांग की जावेगी तथा शासन से कार्यवाही नहीं होने से जन सहयोग से उनकी भव्य चित्र अथवा प्रतिमा उनके जन्म तिथि पर सामुदायिक भवन में लगाने समुचित पहल किया जावेगा जिससे कश्मीर को लेकर उनका बलिदान को जान भावी पीढ़ी उनसे प्रेरित हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending