Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने 51.27 लाख रुपए की लागत का सौर ऊर्जा युक्त कोल्ड स्टोरेज सह गोदाम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन ..

Published

on

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन, वेयर हाउस निर्वाचन और आमादहरा से बरपेल्हाडीह- केसला तक पहुंच मार्ग का भी हुआ भूमिपूजन ,

सलीहाभाठा में विधानसभा अध्यक्ष ने किसानों को स्पेयर और स्प्रिंकलर सेट का किया वितरण ..

सक्ती, विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने आज सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ऋषभतीर्थ के आश्रित ग्राम सलीहाभाठा में 51.27 लाख रुपए की लागत के जिला खनिज संस्थान न्यास मद से सौर ऊर्जा युक्त कोल्ड स्टोरेज सह गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम सलीहाभाठा में कोल्ड स्टोरेज सह गोदाम निर्माण स्थल पर कदम के पौधे का रोपण भी किया। इसके साथ ही इस अवसर पर डॉ महंत द्वारा किसानों को स्पेयर और स्प्रिंकलर सेट का वितरण किया गया।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ग्राम जेठा में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 344.83 लाख लागत राशि के आमादहरा से बरपेल्हाडीह- केसला तक 2 किलोमीटर पहुंच मार्ग, एक करोड़ लागत राशि के वेयर हाउस निर्वाचन तथा जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ऋषभतीर्थ के आश्रित ग्राम सलीहाभाठा में कृषि विभाग के उपसंचालक तथा सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रामनारायण गांगे द्वारा बताया गया कि ग्राम सलीहाभाठा में सौर ऊर्जा युक्त कोल्ड स्टोरेज की स्थापना हो जाने से सक्ती विकासखंड के 13 गांवों के 622 किसानों के संगठन को लाभ होगा। जिससे किसान सब्जी, मधुरस, महुआ, चार, अमचूर, ब्लैक राइस, रेड राइस आदि विभिन्न उत्पादों को आवश्यकतानुसार ज्यादा समय तक इस सौर ऊर्जा युक्त कोल्ड स्टोरेज में रखकर लाभान्वित हो सकेंगे, जिससे वे ज्यादा लाभ कमा पाएंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) , जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल, दिनेश राठौर, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, महंत समर्थक सुदेश शर्मा, भुरु अग्रवाल, अमित सूरजभान, कमल शर्मा भवानी प्रसाद तिवारी, भोला शंकर तिवारी, हेमंत डनंसेना, श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी नगर पंचायत अध्यक्ष बाराद्वार, अमित राठौर, बंशीधर खांडे, सुखवंत सिंह होरा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता रातराम पटेल, भगवानदास गढ़ेवाल नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर, राजेश अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, श्रीमती रश्मि गवेल, कुसुम यादव, जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, कृषि विभाग से शशांक शिंदे, रामनारायण गांगे, रोशन पटेल, जितेंद्र साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, जनपद पंचायत सक्ती के अधिकारी कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा15 घंटे ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जनदर्शन में फिर खुली सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत, 22 फरियादें लेकर पहुंचे ग्रामीण ..

किसी को पेंशन नहीं मिली तो कोई पीएम आवास की किस्त को तरसा, किसान सम्मान निधि से लेकर जन्म प्रमाण...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले मे भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

🛑 “अतुल शक्ति न्यूज़” की खबर का असर: लिखित आश्वासन के बाद टूटी भूख हड़ताल की जिद, 20 दिन में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का भरोसा ..

🛑 तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली ..

सेवा निवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करें , महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending