खबर बिलासपुर
स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक ..

स्कूली बच्चों, समूह की दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली ,
समूह की दीदियों ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई ..
बिलासपुर, आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों में रूचि दिखा रहें और बढ़ चढ़कर जागरूकता अभियान में शामिल हो रहे है। महिला स्व सहायता समूह की दीदियां ग्रामीण महिलाओं एवं लोगों को अपने मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


जिले के तखतपुर ब्लॉक के ग्राम जोरापारा एवं कोटा ब्लॉक के ग्राम शिवतराई में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदान के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा अपने गांवों में बैनर लेकर रैली निकाली गई। उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाट एवं कोटा के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा बड़े उत्साह से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। जनपद पंचायत बिल्हा के सभाकक्ष में स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई गई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login