Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक सम्पन्न ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम उनके निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में निर्धारित एजेंडे के अनुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित संशोधन प्रस्तावों और अन्य शासी परिषद द्वारा अनुमोदन किया गया। जिसमें योजनांतर्गत जिला स्तरीय समितियों को अंतरित 63 करोड़ 77 लाख रुपये का कार्याेत्तर अनुमोदन और राजीव युवा मितान क्लब के नियमावली में संशोधन हेतु कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित 05 प्रस्ताव का अनुमोदन शामिल है।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब के लिए आबंटित बजट से प्रशासनिक व्यय न कर अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों दिए। साथ ही जिला स्तरीय समितियों को चार किश्तों में जारी होने वाली राशि के लिए वर्तमान प्रावधानों को संशोधित करते हुए पहले किश्त के रूप में प्राप्त राशि में से समिति द्वारा 15 हजार रूपए खर्च करने के संबंध में ब्यौरा प्रस्तुत करने पर अगले किश्त की राशि जारी कर दी जाएगी। वर्तमान में पहले किश्त की राशि का शत-प्रतिशत खर्च न करने पर अगले किश्त की राशि जारी नहीं की जाती थी, जिसे अब संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर राजीव युवा मितान क्लब के गतिविधियों का क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु राज्य स्तरीय समन्वय नामांकित करने का निर्णय भी लिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि आगामी त्योहार परब को देखते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन मितान क्लबों को जारी होने वाली आगामी किश्त की राशि समय पर अंतरित की जाए।

बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद तथा सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा उपस्थित रहे।

शासी परिषद की बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल वर्चुअली शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़25 मिनट ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending