Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में मनाया गया ज़िला स्तरीय हरेली पर्व ..

Published

on

विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आगाज़ ,

खेली गई फुगड़ी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जुलाई 2023 को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारम्भ आज ग्राम पंचायत कोसीर में छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली पर्व के अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कुर्सी दौड़, फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल खेलकर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरुआत की। इस अवसर विधायक श्रीमती जांगड़े ने जिलावासियों को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से पारम्परिक खेलों को लगातार तवज्जो मिल रहा है। यह प्रदेश सरकार की वास्तविक छत्तीसगढ़िया सोच का ही परिणाम है।

ग्राम कोसीर के गौठान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश की असली विरासतों और परम्पराओ को आगे बढ़ाते हुए सरकार इन्हें संरक्षित करने का काम कर रही है, जिसे हम सबको मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार ने कहा कि इन खेलों के जरिए प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की धरोहरों को सहेजने का पुण्य कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने ग्रामीणों को हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार स्थानीय खेलों को संरक्षण देने जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। इसके पहले, विधायक एवं सभी मौजूद अतिथियों ने गेंडी सहित नांगर, रापा, कुदाली, गैंती, कुल्हाड़ी जैसे विभिन्न औजारों की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को हरेली पर्व की बधाई दी।

मंच पर नारी शक्ति का वर्चस्व, हरी साड़ी में नजर आईं महिलाएं –

हरेली तिहार और जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारम्भ अवसर मंच पर नारी शक्ति का वर्चस्व रहा। विधायक श्रीमती जांगड़े सहित कलेक्टर डा. सिद्दीकी, कार्यक्रम की अध्यक्ष के तौर पर जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगरपालिका परिषद सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा मनहर सहित श्रीमती अनिका भारद्वाज, श्रीमती सरिता गोपाल आदि हरी साड़ी में नजर आईं।

अतिथियों ने लिया कुर्सी दौड़ में हिस्सा, मंजू ने जीती बाजी-

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आगाज़ के अवसर पर आज ग्राम कोसीर के गौठान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विधायक सहित कलेक्टर और अन्य मौजूद जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें श्रीमती मंजू मालाकार ने बाजी जीती। इसी तरह फुगड़ी प्रतिस्पर्धा में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया जिसमें श्रीमती चित्रा आखिर तक टिकी रहीं और अपनी प्रतिद्वंदी प्रतिभागी महिलाओं को परास्त कर विजयी बनीं।

गौठान परिसर में रोपे गए फलदार पौधे-

हरेली त्यौहार के अवसर पर ग्राम कोसीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक एवं कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन करने के उद्देश्य से गौठान परिसर में मुनगा और आम के पौधे लगाए। उन्होंने गौठान सहित अपने गांव और जिले को भी हरा भरा बनाने का आह्वान ग्रामीणों से किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सभापति गनपत जांगड़े, अरूण मालाकार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग सहित विभागीय अधिकारी, गौठान समिति के सचिव एवं सदस्य सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending