Connect with us

खबर कोरबा

आमजनों की समस्याओं को सुनिए, निराकरण करिए और फील्ड विजिट कीजिए: कलेक्टर सौरभ कुमार ..

Published

on

नवपदस्थ कलेक्टर ने जिले के अंतिम छोर के पसान, कोरबी, चोटिया सहित पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र से की दौरे की शुरूआत ,

जनपद कार्यक्रम, तहसील, स्कूल का किया निरीक्षण ,

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराने और अलर्ट रहने के दिये निर्देश ..

कोरबा, कलेक्टर सौरभ कुमार ने अपनी पदस्थापना के दूसरे दिन जिले के अंतिम छोर के क्षेत्र पसान, कोरबी-पिपरिया, चोटिया, तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय, तहसील, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आमनागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुना जाएं, जो निराकरण योग्य है उसका त्वरित निराकरण किया जाए। अनावश्यक किसी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले और क्षेत्र के लोग अधिकारियों को जाने, इसके लिए फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विधानसभा पाली-तानाखार अन्तर्गत चिन्हित मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शतप्रतिशत दर्ज हो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूप में नाम जोड़ने, संशोधन आदि की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला तानाखार में मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधाओं के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय और पसान में तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण करने के साथ समय-सीमा के भीतर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉर्डन रिकार्ड रूम पोड़ी का अवलोकन किया और यहाँ नक्शा नवीनीकरण, ग्रामों के दस्तावेजों सहित अभिलेखों का संधारण, ऑनलाइन पोर्टल में लंबित नामांतरण प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा में मतदाता जागरूकता हेतु लगाए गए ईव्हीएम-वीवीपैट का व्यापक प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मौके पर जनप्रतिनिधियों और आमनागरिकों से भी मुलाकात कर उनसे क्षेत्र के विकास और समस्याओं के संबंध में आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर ने पसान में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय का भी निरीक्षण किया और विद्यालय के प्राचार्य से स्कूल के गतिविधियों और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पाली तानाखार के प्राथमिक शाला में किचन शेड के मरम्मत के भी निर्देश दिए।

बारिश में अलर्ट रहे,प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें ..

कलेक्टर ने जिले में हो रही अधिक वर्षा को देखते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अधिक बारिश की स्थिति में सभी अलर्ट रहे। संभावित बाढ़ प्रभावित वाले इलाकों का दौरा करें और यदि किसी प्रकार की आशंका हो तो मुनादी कराएं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending