खबर कोरबा
जिले के उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दुकानों में अनियमितता पर कृषि विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही ..

30 सहकारी एवं 28 निजी उर्वरक एवं बीज विक्रय केद्रों का किया गया निरीक्षण ..
कोरबा, खरीफ सीजन में धान की खेती जोरो पर है इसके साथ ही उर्वरक एवं कीटनाशकों की मांग बढ़ती जा रही है। जिले में उर्वरक एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार मिलावट या कमी नही हो इसके लिए कृषि विभाग द्वारा पूरी तरह से कठोर कार्यवाही की जा रही है।

कृषि विभाग, कोरबा द्वारा किसानों को सही कीमत व उनके मांग अनुसार समय पर खाद उपलब्ध हो सके इसके सघन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सहकारी एवं निजी दुकानों में किसी भी प्रकार की अनियमिता जैसे-पी.ओ.एस. मशीन एवं भौतिक स्कंध, अमानक स्तर के खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा की बिक्री, गोदाम में उर्वरक, बीज भंडारण की स्थिति आदि प्रकार की अनियमिता पाये जाने के स्थिति में तत्काल विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। और आगे भी यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी रहेगा। जिले के किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता का खाद बीज एवं कीटनाशक दवाएं प्राप्त हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह कड़ाई करते हुए लगातार सभी उर्वरक एवं बीज विक्रय केद्रों में निरीक्षण किया जा रहा है। सभी विक्रय केन्द्रो में निरीक्षण करते हुए समस्त दस्तावेज स्कंध पंजी, बील बुक, लॉइसेंस के साथ पीओएस स्टॉक का निरीक्षण किया जा रहा है।
अतः जिले के कुल 30 सहकारी एवं 28 निजी उर्वरक एवं बीज विक्रय केद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। जिसमें 9 निजी विक्रय केन्द्रो में अनियमिता पाये जाने पर स्पष्टीकरण (वि.ख.-करतला के मेसर्स पटेल खाद भंडार, ढोढ़ातराई, मेसर्स किसान क्लब, मेसर्स युवराज ट्रेडर्स वि.खं- पाली के मेसर्स गोस्वामी कृषि केन्द्र, मेसर्स किसान बीज भंडार, मेसर्स शिव खाद भंडार, मेसर्स नटवरलाल एण्ड संस पाली एवं विकासखंड-कोरबा के मेसर्स कबीर एग्रो में स्पष्टीकरण नोटिस दिये जाने के साथ-साथ जिले के मेसर्स जायसवाल खाद भंडार, पाली में अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login