Connect with us

खबर सक्ती ...

नाबालिक बालिका की लज्जा भंग करने वाले आरोपी को 3 वर्ष की कठोर कारावास एवं अर्थदंड की सजा ..

Published

on

फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी का निर्णय ..

सक्ती, फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने नाबालिक बालिका की लज्जा भंग करने के मामले में 2 3 वर्षीय अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध दोष सिद्ध पाए जाने पर आरोपी को 3 वर्ष की कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया है।
विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट सक्ती ने बताया कि अभियुक्त ने 23 फरवरी 2022 को लगभग सवेरे 10:00 बजे नाबालिग बालिका जो 14 वर्ष की उम्र की है जो घर में अकेली थी उसकी मां खेत में काम करने गई थी तथा उसके पिता के निधन पूर्व में हो चुकी है। को अकेले पाकर लज्जा भंग करने के उद्देश्य से उसके घर में जबरदस्ती घुस कर लैंगिक आशएं से नाबालिग बालिका के हाथ बाह सीना दबाकर लैंगिक हमला कारित कर बुरी नियत से छेड़छाड़ कर लज्जा भंग कर रहा था तब नाबालिग बालिका चिल्लाई तो उसकी दादी के घटनास्थल में आने पर अभियुक्त वहां से भाग गया नाबालिग बालिका घटना के संबंध में अपने चाचा, चाची को मोबाइल के माध्यम से जानकारी दिया तथा अपने चाचा, चाची के साथ थाना मालखरौदा जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई। थाना मालखरौदा द्वारा अभियुक्त के खिलाफ त्वरित अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया एवं संपूर्ण विवेचना कर अभियुक्त के खिलाफ धारा 452, 354 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 8 पोक्सो एक्ट तथा 3(2)(v-क) एस .सी. एस. टी एक्ट के तहत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय फास्ट ट्रेक कोर्ट सक्ती में पेश किया गया था। विशेष न्यायालय सक्ती द्वारा दोनों पक्षों को अपने पक्ष रखने के पर्याप्त अवसर देने के पश्चात तथा उभयपक्ष के अंतिम तर्क श्रवण करने के उपरांत संपूर्ण विचारण पश्चात प्रकरण में निर्णय घोषित किया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आरोपित अपराध प्रमाणित कर दिए जाने से विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट यशवंत कुमार सारथी द्वारा अभियुक्त को दोष सिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त भुवनेश्वर पटेल उर्फ नारद पिता संतोष पटेल उम्र 23 वर्ष थाना मालखरौदा जिला सक्ती छत्तीसगढ़ को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत 3 वर्ष की कठोर कारावास एवं 2 हजार रुपए के अर्थदंड व भारतीय दंड संहिता की धारा 452 के अपराध के लिए 6 माह का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपए का अर्थदंड व भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के अपराध के लिए 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपए का अर्थदंड की सजा से अभियुक्त को दंडित किया गया है l
छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से पैरवी शासकीय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो अधिवक्ता राकेश महंत ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई...

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा , सेवा सेतु ‘सरकार...

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह , ‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जनदर्शन में फिर फूटा शिकायतों का गुबार, 42 फरियादों ने खोली व्यवस्था की पोल! ,

हर मंगलवार जनदर्शन, फिर भी क्यों नहीं थम रही फरियादों की कतार? , 58 के बाद फिर 42 फरियादें, आखिर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending