Connect with us

खबर सक्ती ...

श्रावण मास में पवित्र धाम तूर्री से बाबा धाम को निकलेगी भव्य रुद्राक्ष यात्रा ..

Published

on

पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर शुभारंभ रुद्राक्ष यात्रा व शिव महापुराण में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें – आचार्य मनोज ,

रुद्राक्ष यात्रा में प्राण प्रतिष्ठित ५१००० शिवरूप पंचमुखी रुद्राक्ष से सुसज्जित होगा शिवलिंग – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, भगवान भोलेनाथ की नगरी पवित्र धाम तूर्री में श्रावण मास के अवसर पर स्वयंभू प्रवाहित जलधारा से शिव लिंग पर सतत जल प्रवाह से होता प्राकृतिक अभिषेक के दर्शन व महा आरती के बाद रुद्राक्ष यात्रा अपने गंतव्य बाबा धाम (कोसमनारा) को प्रस्थान करेगा। पंचमुखी रुद्राक्ष यात्रा आचार्य मनोज शर्मा के सान्निध्य में तुर्रिधाम से सुबह ९ बजे पूजन पश्चात सक्ती के लिए रवाना होगी जहां यात्रा में अल्प विश्राम के साथ ग्राम असोंदा में भोग भंडारा आयोजित किया गया है जहां से भोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद यात्रा शाम ४ बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर सक्ती पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर में दिव्य महाआरती के बाद यात्रा सक्ती नगर की परिक्रमा करते हुए रग्जा मसनिया होते हुए बरगढ धाम में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। पश्चात रायगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामों का यात्रा करते हुए ११ अगस्त को यात्रा रायगढ़ अंचल के पवित्र बाबा धाम में पहुंचकर शिव लिंग स्थापित होगी जहां १२अगस्त को शिव महापुराण महायज्ञ का अयोजन किया गया है जिसके यज्ञाचार्य मनोज शर्मा ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। इसी तारतम्य में आज सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महाआरती में आचार्य मनोज, पंडित हरनारायण पांडे के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शर्मा (कामाख्या) ने हनुमान महाप्रभु का माथा टेक कर सबके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया।


इस संबध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि रुद्राक्ष यात्रा में प्राण प्रतिष्ठित ५१००० शिवरूप पंचमुखी रुद्राक्ष से सुसज्जित होगा जिसके सजावट में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के लोग पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव, संचालक कोंडके मौर्य के मार्गदर्शन में कई दिनों से शिद्दत से लगे हुए हैं जिससे रुद्राक्ष यात्रा की भव्यता परिलक्षित होने लगी है क्योंकि आज महाआरती के समय सभी भव्य शिवलिंग को देखकर उत्साहित नजर आ रहे थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 मिनट ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

खबर सक्ती ...20 मिनट ago

शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई...

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा , सेवा सेतु ‘सरकार...

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह , ‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जनदर्शन में फिर फूटा शिकायतों का गुबार, 42 फरियादों ने खोली व्यवस्था की पोल! ,

हर मंगलवार जनदर्शन, फिर भी क्यों नहीं थम रही फरियादों की कतार? , 58 के बाद फिर 42 फरियादें, आखिर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending