खबर कोरबा
कलेक्टर सौरभ कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण ..

कोरबा, 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर सौरभ कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देश भक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमने यह स्वतंत्रता बहुत ही कठिनाई एवं अनेक शहीदों के आजादी की लड़ाई में खुद को न्योछावर करने से प्राप्त की है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ ना जाने पाए। कलेक्टर ने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। सौरभ कुमार ने सभी अधिकारी कर्मचारियो को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सबको कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद शासकीय सेवा का अवसर मिला है। उसकी महत्व को समझे और अपने कार्याे का सर्म्पण भावना के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में पुरातत्व कर्मी हरि सिंह क्षत्री ने कोरबा के अभूतपूर्व सौंदर्य एवं अनमोल खनिज रत्न की जानकारी सुंदर कविता के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, संयुक्त कलेक्टर सेवा राम दिवान, शिव कुमार बनर्जी सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login