Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वीप कार्यक्रम को आम जनता तक पहुंचाने जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन ..

Published

on

भारत स्काउट-गाइड ज़िला संघ सक्ती द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम 2023 के लिए रैली का किया गया आयोजन ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वीप को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ सक्ती के द्वारा आम जनता तक पहुंचाने और समस्त मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गांव, शहर, स्कूलों तथा आमजनता तक स्वीप कार्यक्रम को पहुंचाने व जागरूक करने स्काउट गाइड द्वारा प्रयास किया जा रहा है। 105 स्काउट एंड गाइड्स एवं 15 स्काउट गाइड प्रभारियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय सक्ती से जे एल एन कालेज ग्राउंड तक किया गया। इस मतदाता जागरूकता रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा ,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला मुख्य आयुक्त तनवीर कुरैशी, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से स्काउट गाइड द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्ष तथा बिना प्रलोभन के सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। रैली में

“युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा सेवा और मतदान”

“छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करे मतदान”

“वोट डालने जरूर जाओ, प्रजातंत्र को मजबूत बनाओ”

जैसे नारों के साथ बच्चो ने नगर भ्रमण किया और अपने परिवार , आस पड़ोस, वृद्धजनो और युवाओं को जागरूक किया। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
रैली के माध्यम से नगर भ्रमण के पश्चात जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर सक्ती में भारत स्काउट एंड गाइड्स के समस्त सदस्यों को अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा ने मतदाता संकल्प की शपथ भी दिलाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखंडों में स्वीप कार्यक्रम व जागरुकता अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending