Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर और एसपी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए कृषि उपज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम भवन का किया निरीक्षण ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे द्वारा आगमी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण तथा वापसी एवं मतगणना के लिए नंदेली भांठा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम, मत पेटी वितरण केन्द्र एवं मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, भवनों में बिजली सुविधा, इंटरनेट कनेक्शन, पानी सप्लाई तथा शौचालय की उचित व्यवस्था सहित सभी आधारभूत व्यस्थाए सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन में लगने वाले अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा संबंधी उपाय और सुरक्षा में लगने वाले फोर्स के लिए कार्य अनुसार अलग अलग भवनों का चिन्हांकन भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में आने वाले वाहनों के लिए विधानसभावार पार्किंग व्यवस्था, आगमन एवं निकासी के लिए अलग अलग रास्तों का भी चिन्हांकन किया गया। कलेक्टर द्वारा उक्त सभी आधारभूत व्यवस्थाए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे जिले में सुव्यवस्थित निर्वाचन कार्य संपादित कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर भगत, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय सिंह, सक्ती एसडीएम पंकज डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर रुपेन्द्र पटेल, सक्ती तहसीलदार मनमोहन सिंह, नजूल तहसीलदार पंकज सिंह, पीडब्ल्यूडी ईई लहरे, एसडीओओ राकेश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर19 घंटे ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending