Connect with us

खबर बिलासपुर

मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण ..

Published

on

विधानसभावार 14 टेबलों में की जाएगी मतों की गणना ,

पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगाये जाएंगे 17 टेबल ..

बिलासपुर, विधानसभा चुनाव के लिए 03 दिसंबर को मतगणना का कार्य कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सुबह 08 बजे से शुरू होगा। विधानसभावार 14 टेबलों में मतगणना की जाएगी। इस प्रकार कुल 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गणना 84 टेबलों में की जाएगी। डाकमतपत्रों की गणना के लिए सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 17 टेबल लगाएं जाएंगे। मतगणना स्थल पर मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित होगा। मीडियाकर्मियों को केवल मतगणना स्थल पर बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति होगी। मतगणना ड्यूटी में लगे सुपरवाईजर, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को इस संबंध में आज शहर के मल्टीपरपज स्कूल में प्रशिक्षण में दिया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने मतगणना के दौरान किये जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी प्रशिक्षण में दी। श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को अच्छे से आत्मसात कर लें ताकि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से मतगणना का कार्य करने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन से प्रारूप में जानकारी देनी है। इस संबंध में विस्तार से बताया गया। मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहुलओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाकमत पत्रों की गणना सहित अन्य विषयो पर प्रकाश डाला गया। जिले में मतगणना का कार्य तकरीबन 500 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संपादित कराया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाइजर जो राजपत्रित अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में एक माइक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगों को अलग-अलग रंगों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार ईटीपीबीएस के लिए विधानसभावार एक-एक टेबल अर्थात कुल 6 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्र और मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को ही टेबल की जानकारी दी जाएगी। यह दोनों प्रक्रियाएं ऑब्जर्वर की मौजूदगी में रैण्डेमाईजेशन के जरिए होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा4 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़6 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending