Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा ..

Published

on

धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बचे 4 दिनों में अभियान छेड़कर लक्ष्य प्राप्ति के दिए निर्देश ,

किसानों से बीमा कराने कलेक्टर की अपील ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर रबी फसलों के लिए संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीमा की अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है। रबी फसलों की बीमा के लिए अब केवल 4 दिन ही शेष रह गए हैं। अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अधिकाधिक किसानों को बीमा करा लेने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से अधिसूचित गांवों के एक-एक किसानों से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर बीमा हेतु समझाइश एवं मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए । कृषि, उद्यान एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ बचे 4 दिनों में अभियान छेड़कर तेजी से काम करने को कहा है। सीएससी अथवा बैंकों में आवश्यक कागजात लेकर जाने से आसानी से बीमा हो जायेगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार रबी फसल बीमा के लिए 77 गांव अधिसूचित किये गये हैं। गेहूं, चना, अलसी एवं सरसों की फसलों का रबी में बीमा कराया जा सकता है। इस बार 800 किसानों की रबी बीमा का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरूद्ध अब तक केवल 155 किसानों को बीमा कराया गया है। जबकि पिछले साल 239 किसानों ने बीमा कराया था। कलेक्टर ने इतनी कम संख्या में किसानों को बीमा कवर दिलाने पर असंतोष प्रकट किया है। उन्होंने चिन्हित गांवों का सघन दौरा कर प्रत्येक पात्र किसानों को बीमा सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बीमा का प्रीमियम अत्यंत कम होता है। थोड़ी सी रकम प्रीमियम के रूप में अदा कर हम बड़े नुकसान से बच सकते हैं। प्रति एकड़ गेहू असिंचित के लिए 128 रूपये, सिंचित के लिए 158 रूपये, सरसों प्रति एकड़ 128 रूपये, चना 188 रूपये तथा अलसी प्रति एकड़ 110 रूपये के हिसाब से प्रीमियम राशि देना होगा।

कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सीएससी अथवा बैंक में बीमा कराया जा सकता है। इसके लिए किसानों को नवीनतम आधार कार्ड कॉपी, नवीनतम बी-1 एवं पी-2, बैंक पास बुक के पहले पन्ने की कापी, फसल बुआई प्रमाण पत्र, मोबाईल नम्बर एवं काश्तकार को घोषणा पत्र जरूरी है। अधिक जानकारी बीमा कम्पनी के टॉल फ्री नम्बर 14447 पर प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हथेश्वर, केवीके के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, अधीक्षक भू अभिलेख केएस यादव, उप संचालक उद्यान एनएस लाउत्रे, सीएससी मैनेजर विवेक सिंह, बीमा कम्पनी के डीएम अवनीन्द्र सिंह समेत कृषि विभाग के एसएडीओ उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 मिनट ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...40 मिनट ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending