Connect with us

खबर मालखरौदा ..

जनपद सदस्य गीतादेवी गबेल के आतित्थ्य में ग्राम पंचायत औरदा मे विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन ..

Published

on

आयुर्वेद विभाग के द्वारा 370 लाभार्थियों को उपचार के साथ-साथ निशुल्क दवा का किया वितरण ..

सक्ती, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रकाश सिंह के दिशा निर्देश में ग्राम औरदा विकासखंड मालखरौदा में उक्त शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती गीतादेवी गबेल के मुख्य आतित्थ्य, सरपंच श्रीमती उत्तरादेवी बेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ एवं शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गबेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती गीता गबेल ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे ऐसे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम ग्रामवासियों तक आयुर्वेद की पहुंच बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। आयुर्वेद हर तरह के रोगों के लिए कारगर और निरापद चिकित्सा पद्धति है। इस पद्धति में आसपास मौजूद जड़ी बूटियां से लेकर दुर्लभ जड़ी बूटियों के साथ-साथ बहुमूल्य धातुओं से निर्मित औषधियां भी उपयोग की जाती है जैसे की स्वर्ण, रजत भस्म आदि से निर्मित औषधियां। जो गंभीर से गंभीर और जीर्ण बीमारी को भी बिना किसी साइड इफेक्ट के ठीक करने में समर्थ होती हैं।
उक्त शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ जवाहरलाल बंजारे एवं डॉ अनिल पटेल के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त जैसे उदररोग, वातरोग, महिलाओं से संबंधित समस्या, त्वचाविकार, श्वास-काश-ज्वर आदि के 370 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क में रस, रसायन, आसव, अरिष्ट, गूगुल, वटी, सिरप, टॉनिक आदि आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गई। साथ साथ ही रोग प्रतिरोध क्षमतावर्धक आयुष काढ़ा का वितरण किया गया।डॉ जवाहर बंजारे ने विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी और कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल पटेल ने किया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय कर्मचारी फार्मासिस्ट बैजनाथ भगत जायसवाल, महेंद्र पटेल, दूजेराम टंडन, अशोक कुमार सिंह ओंकार प्रसाद साहू एवं योग प्रशिक्षक डिलेश्वर रात्रे एवं औषधालय सेवक बरतराम सहिस, हेमकुमार रात्रे, ओमप्रकाश पात्रे के साथ पीटीएस रघुवर सिदार, घनश्याम यादव,कार्तिक राम जयसवाल, अजय कुमार लहरे के साथ ग्राम पंचायत औरदा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों में विजय खैरवार, रमेश यादव, विधाता यादव, कृष्णा खैरवार, राजकुमार खैरवार, दिलीप खैरवार का सहयोग रहा। शिविर में नवरंगपुर, आडिल, हरदी, गोरखापाली, बसंतपुर, मोहंदीकला, डिक्सी आदि गांव के लोग लाभान्वित हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़7 घंटे ago

हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री साय ..

सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान और जवाबदेह प्रशासन का प्रभावी माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने रायगढ़,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) पहुंचे नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर के कार्यालय, जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल को महंत समर्थको ने दी जन्मदिन की बधाई .. सक्ती, महंत समर्थक एवं...

खबर खरसिया ..8 घंटे ago

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, वटवृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान ..

खरसिया, हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत को...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

एमएसडब्ल्यू में तुषार जायसवाल का कमाल, विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पाया 9वां स्थान ..

तुषार जायसवाल ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान, शाहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बनाई जगह .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

बड़ी खबर: फर्जी नाम से लॉज में रुका हत्यारा, अगले दिन महिला की हत्या सक्ती के होटल-लॉजों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में ..

आईडी जांच में भारी लापरवाही! फर्जी नाम बताकर लॉज में ठहरा आरोपी, हत्या के बाद खुली पोल , सवालों में...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुशासन तिहार में “तुरंत समाधान” का प्रचार, वर्षों से जूझ रही दिव्यांग को अब मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ..

शिविर में सहायता पाकर खुश दिखीं तुलेश्वरी, लेकिन सवाल—पहले क्यों नहीं मिली सुविधा? .. सक्ती, सुशासन तिहार 2026 के तहत...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

डिब्बा, जेरेकिन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश ..

केवल वाहनों में ही होगा ईंधन प्रदाय, आदेश उल्लंघन पर संचालकों के विरुद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई .. सक्ती, जिले में...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता ..

पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के...

खबर रायगढ़13 घंटे ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

खबर रायगढ़15 घंटे ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending