Connect with us

खबर सक्ती ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ – आईएएस अमित कटारिया ..

Published

on

जनपद पंचायत सक्ती के गढ़गोढ़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षण, हितग्राहियों से की चर्चा ..

सक्ती, जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देता हुआ डिजीटल रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है। शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले विभिन्न विभाग शिविर में स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की न केवल जानकारी दे रहे है बल्कि पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर मौके पर ही उन्हें योजनाओं का लाभ देने प्रक्रिया पूरी कर रहे है। इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा जिले के लिए नियुक्त केंद्रीय नोडल अधिकारी आईएएस अमित कटारिया आज सक्ती जिले के दौरे पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद पंचायत सक्ती के गढ़गोढ़ी में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा शिविर का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। अत: अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए तभी विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सफल होगा। उन्होंने शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को योजना का लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे सहित सभी विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

केंद्रीय नोडल अधिकारी आईएएस अमित कटारिया ने ग्राम पंचायत गढ़गोढ़ी में आयोजित शिविर का जायजा लेते हुवे स्वास्थ्य, कृषि, जल जीवन मिशन, महिला बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा की तथा गांव में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर उपस्थित लोगों को उन्होंने हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करेंगे।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों को उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़े प्रमाण-पत्र, सामग्री व सहायता राशि का चेक वितरित किए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, एसडीएम सक्ती पंकज डाहिरे, सक्ती जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रीति पवार, ग्राम सरपंच, समस्त पंचगण, ग्रामीणजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी , बड़े...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending