Connect with us

खबर सक्ती ...

महिला शिक्षा व नारी उत्थान के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का योगदान अविस्मरणीय – कुसुमलता अजगल्ले ..

Published

on

मालखरौदा में माता सावित्रीबाई फुले के याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन ..

सक्ती, देश में महिला शिक्षा व नारी उत्थान के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतवर्ष में लोग उन्हें युगों-युगों तक याद रखेंगे। राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले ने आजीवन अनेक कष्ट, दुख व अपमान की पीड़ा झेलते हुए भारतवर्ष में महिलाओं के लिए 1 जनवरी 1848 को पहला स्कूल खोल कर महिला शिक्षा का सूत्रपात किया था। आज महिलाएं जीवन के विविध क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज व देश के प्रगति में अहम् योगदान दे पा रहीं हैं तो इसका सारा श्रेय राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को ही जाता है।

आज उनके 193 वीं जयंती पर हम उन्हें नमन् करते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उक्त बातें प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिले के उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले ने कही। वे 3 जनवरी, बुधवार को मालखरौदा में आयोजित माता सावित्रीबाई फुले की जयंती कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित महिलाओं को उनके जीवन संघर्षों तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में उनके योगदान को बता रहीं थीं। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रगतिशील छग में सतनामी समाज सक्ती जिला प्रवक्ता उदय मधुकर ने कहा माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष व त्याग को आज की पीढ़ी जाने व समझे इसके लिए इस तरह के कार्यक्रमों में निरंतरता की आवश्यकता है। पत्रकार योमप्रकाश लहरे ने कहा देश में महिला शिक्षा के साथ नारी उत्थान के कार्यों में उनके त्याग व संघर्ष के लिए सारा राष्ट्र इनका ऋणी रहेगा।

इस मौके पर शकुंतला सोनवाने, शकुन अजगल्ले, कांता बाई, रामबाई, कौशल्या नाग, नीलकुंवर चौहान, कमला बाई बघेल, बृजकुमारी, रामबाई कुर्रे, तथा पत्रकार योमप्रकाश लहरे सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। विदित हो कि माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम खनदोजी नैवेसे तथा माता का नाम लक्ष्मी बाई था। सावित्रीबाई जब महज 9 साल की थी तभी उनका विवाह 13 साल के ज्योतिबा फुले के साथ हो गया। पढ़ाई में उनके लगन को देखते हुए पति ज्योतिबा फूले ने उन्हें पढ़ाने के निश्चय किया। फिर तमाम सामाजिक बुराइयों को दरकिनार करते हुए ज्योतिबा फुले ने सावित्रीबाई फुले को पढ़ाया। सावित्रीबाई ने अहमदनगर व पुणे में टीचर की ट्रेनिंग ली और शिक्षक बनी। आगे चलकर पति ज्योतिबा के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। इसे देश में लड़कियों का पहला स्कूल माना जाता है। माता सावित्रीबाई फुले के अथक त्याग व संघर्ष के बदौलत ही इस देश में महिला शिक्षा का सूत्रपात हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर52 मिनट ago

🔹 धमतरी प्रशासन की अनूठी ”पहल” : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग ..

🔹 ”युवा” पुस्तक का हुआ विमोचन – 🔹 महंगी कोचिंग की चिंता खत्म: जिला प्रशासन की इस मुहिम से संवरेंगे...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

♦️ निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : श्रीमती शंगीता आर. ..

♦️ नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने की रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा , ♦️ राजधानी की गरिमा...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

🔸 देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि ..

🔸 मीडिया प्रतिनिधियों को मिला हरिद्वार कुंभ का आमंत्रण .. ​रायपुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

🔹 खरीफ-2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी समीक्षा, अल्प वर्षा से निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार, खाद-बीज, जल संरक्षण और रोजगार पर विशेष फोकस ..

🔹 अल्प वर्षा की हर चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 46 हजार टन से अधिक DAP...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🔮 नगर के बिहान नर्सिंग होम में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, 24×7 आपातकालीन उपचार उपलब्ध ..

सक्ती, नगर के बाराद्वार रोड स्थित बेरीवाली मंदिर के पास संचालित बिहान नर्सिंग होम आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों एवं...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

🛑 आजादी के 75 साल बाद भी ‘नर्क’ जैसी जिंदगी: सुशासन के दावों की खुली पोल, कीचड़ और नदी पार कर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण ..

🛑 सक्ती जिला मुख्यालय से महज 1 किमी दूर ग्राम पंचायत सोंठी की दर्दनाक तस्वीर, सड़क नहीं होने से कंधे...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🔮 अवैध रेत परिवहन व भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त, चार को नोटिस ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🔮 माई भारत कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जिला सलाहकार समिति गठित ..

🔮 युवाओं की सहभागिता, कौशल विकास और स्वयंसेवी गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर रहेगा विशेष फोकस .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🔮 सक्ती के रामनरेश यादव को ‘बेस्ट कलेक्शन एवं सेल्स’ अवॉर्ड, रायपुर में हुए वार्षिक सम्मेलन में मिला सम्मान ..

सक्ती, सक्ती जिले के रामनरेश यादव ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

🔮 दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें : महिला पुलिस की अपील, सक्ती पुलिस ने जारी किया जागरूकता पोस्टर ..

🔮 एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया पोस्टर व वीडियो क्लिप जारी, महिलाओं और युवतियों में हेलमेट उपयोग बढ़ाने पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending