Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री शिव महा पुराण यज्ञ कथा के पंचम दिवस पर श्रोताओं ने भगवान भोलेनाथ परिवार की दिव्य कथा का किया रसपान ..

Published

on

बल से बड़ी बुद्धि है और बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश हैं… आचार्य दिव्यानंद तिवारी_ कथा व्यास ,

कथा में नारीशक्ति की मौजूदगी शक्ति नगर की शक्ति को बयां कर रही है… श्री कृष्णम वंदे महाराज ,

व्यास पीठ ज्ञान अमृत रस का अविरल प्रवाह मंत्रमुग्ध कर रहा है …आचार्य मनोज शर्मा जी ,

व्यास पीठ पर पुत्र को पाकर और उसकी कथा श्रवण कर गद गद हूं … चितरंजन तिवारी ..

सक्ती, श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर व्यास पीठ से आचार्य श्री दिव्य आनंद तिवारी ने भगवान शिव परिवार की कथा में कार्तिकेय एवम गणेश जी के बारे दृष्टांत के माध्यम से बताया कि बल से बुद्धि बड़ी होती है और बुद्धि के देवता श्री गणेश हैं।

इन पलों में आचार्य के श्रीमुख से भगवान भोले नाथ की कथा को सरस व सरल ढंग से सुनकर लोगों के अपार समूह ने आत्मसात किया।

गौरव का विषय है कि अंचल का होनहार सपूत आज भव्य संगीतमय शिव महापुराण की कथा का समाज हित में वाचन कर रहे हैं जबकि वर्तमान में कथा के नाम पर सिर्फ व्यवसाय का दौर है।

आज की कथा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार से अधिवक्ता चितरंजय पटेल, पुजारी ओम वैष्णव, कोंडके मौर्य, मिस्टर एंड मिसेस अमित तंबोली, वीरेंद्र देवांगन, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन आदि ने कथा श्रवण कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान भोलेनाथ को इक्यावन दीपों की महाआरती अर्पित कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

सक्ती नगर के मां शीतला स्व सहायता समूह के सद प्रयास से पुरानी धर्मशाला के सामने महामाया मंदिर मार्ग में आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में नित प्रतिदिन अपरान्ह दो बजे से सात बजे भव्य झांकियां निकाली जा रही है तथा आचार्य दिव्य आनद तिवारी के श्रीमुख से संगीतमय अमृत शिव महापुराण कथा का लोग बड़ी संख्या में रसपान कर रहे हैं ।

आज कथा मंच से कृष्णम वंदे महाराज, आचार्य मनोज शर्मा, चितरंजन तिवारी, हरनारायण पांडे ने भी श्रोताओं को संबोधित करते हुए आशीर्वाद प्रदान कर मंगल कामनाएं व्यक्त किया तथा कथा पंडाल में नारी शक्ति यों की विशाल उपस्थिति को देख कार काह कि कथा पंडाल में नारी शक्ति की मौजूदगी शक्ति नगर की शक्ति को बयां कर रही है तो वहीं पाठ पूजन आचार्य वेद प्रकाश तिवारी एवम् आनंद दुबे संपन्न करा रहे हैं ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ..

121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में 11 सितंबर को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण ..

कॉलेज ग्राउंड जेठा में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव ..

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की , संपत्ति कर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी .....

खबर बिलासपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending